IND vs ENG Test: जायसवाल-गिल के शतक, पहले दिन भारत ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा; 3 विकेट पर 359 रन

लीड्स टेस्ट के पहले दिन भारत ने यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतकों की बदौलत इंग्लैंड पर दबदबा बना लिया। स्टंप्स तक भारत ने 3 विकेट पर 359 रन बनाए। पंत और गिल नाबाद।

Updated On 2025-06-21 02:34:00 IST

india vs england 1st test live score

India vs England 1st test day 1 updates: लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड पर मजबूत पकड़ बना ली है। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए भारी पड़ा। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टेस्ट डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले चलते बने।

कप्तान के रूप में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि टीम को स्थिरता भी प्रदान की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी निभाई।

यशस्वी जायसवाल ने 158 गेंदों में 1 छक्का और 16 चौकों की मदद से 101 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक रहा। उनके आउट होने के बाद शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और दिन के अंत तक नाबाद 138 रन की साझेदारी कर डाली।

शुभमन गिल 175 गेंदों में 127 रन बनाकर नाबाद हैं, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 16 चौके जड़े हैं। वहीं पंत 102 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। कप्तान बनने के बाद पहली पारी में शतक जड़ने वाले गिल अब ऐसा करने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए हैं।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट हासिल किया, जबकि बाकी गेंदबाज प्रभावहीन साबित हुए।

Live Updates
2025-06-21 02:34 IST
लीड्स टेस्ट: पहले दिन का स्कोरकार्ड

भारत पहली पारी: 359/3 (पहला दिन समाप्त)

यशस्वी जायसवाल- 101 (158 गेंद, 16 चौके, 1 छक्का)

शुभमन गिल (नाबाद)- 127* (175 गेंद, 16 चौके, 1 छक्का)

ऋषभ पंत (नाबाद)- 65* (102 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के)

केएल राहुल- 42 (67 गेंद, 6 चौके)

साई सुदर्शन- 0 (5 गेंद)

मुख्य साझेदारियाँ:

राहुल-जायसवाल: 91 रन (पहला विकेट)

गिल-जायसवाल: 129 रन (तीसरा विकेट)

गिल-पंत: 138* रन (चौथा विकेट, जारी)

इंग्लैंड गेंदबाजी:

बेन स्टोक्स-  2 विकेट

ब्रायडन कार्स- 1 विकेट

अन्य गेंदबाज- विकेट रहित

भारत की मजबूत शुरुआत, इंग्लैंड दबाव में।

गिल और पंत की जोड़ी दूसरे दिन भी बल्लेबाज़ी जारी रखेगी।

2025-06-20 15:48 IST

ind vs eng live: करुण नायर की 8 साल बाद प्लेइंग-11 में वापसी

करुण नायर की 8 साल बाद प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। उन्होंने 2017 मार्च में पिछला टेस्ट खेला था। साईं सुदर्शन का भी डेब्यू हुआ है। 


2025-06-20 15:47 IST

ind vs eng live: यशस्वी-राहुल ने पारी की शुरुआत की

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है। भारत का स्कोर- 14/0

2025-06-20 15:12 IST

ind vs eng live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: 1 यशस्वी जयसवाल, 2 केएल राहुल, 3 बी साई सुदर्शन, 4 शुबमन गिल (कप्तान), 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 करुण नायर, 7 रवींद्र जड़ेजा, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 प्रसिद्ध कृष्णा, 10 जसप्रित बुमरा, 11 मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: 1 जैक क्रॉली, 2 बेन डकेट, 3 ओली पोप, 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रुक, 6 बेन स्टोक्स (कप्तान), 7 जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), 8 क्रिस वोक्स, 9 ब्रायडन कार्स, 10 जोश टंग, 11 शोएब बशीर।

2025-06-20 15:11 IST

ind vs eng live: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत पहले बैटिंग करेगा

इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी है। 

2025-06-20 14:49 IST

ind vs eng live: दोनों टीमें बाहों में काली पट्टी बांधकर खेलेंगी

दोनों टीमें हाल ही में अहमदाबाद में क्रैश हुई एयर इंडिया फ्लाइट में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए बाहों में काली पट्टी बांधकर खेलेंगे। 

2025-06-20 14:47 IST

ind vs eng live: साईं सुदर्शन का हो सकता डेब्यू

बी साई सुदर्शन आज टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं और तीन नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि वापसी कर रहे करुण नायर के छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है।


2025-06-20 14:45 IST

ind vs eng live: शुभमन गिल का कप्तानी का डेब्यू

शुभमन गिल का लीड्स टेस्ट में कप्तानी का डेब्यू होगा। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गिल को इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। 


2025-06-20 14:03 IST

ind vs eng test live: तीन नंबर पर कौन बैटिंग करेगा?

भारत के लिए नंबर-2 पर कौन बैटिंग करेगा, ये बड़ा सवाल है। साईं सुदर्शन और करुण नायर के बीच रेस है। वैसे, अगर भारत करुण को तीन नंबर पर मौका देता है तो फिर टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर और नीतीश रेड्डी दोनों को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। 

2025-06-20 14:01 IST

ind vs eng test live score: 3 बजे टॉस होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट में 3 बजे टॉस होगा और पहली गेंद भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 3.30 बजे फेंकी जाएगी। 

Tags:    

Similar News