लॉर्ड्स टेस्ट: 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई टीम इंडिया, 58 पर 4 विकेट गिरे

India vs England 3rd Test Day 4 :लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया पर संकट गहराया, लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रन पर गंवाए 4 विकेट। केएल राहुल नाबाद, जीत के लिए अब भी 135 रन बाकी।

Updated On 2025-07-14 14:27:00 IST

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Live Score Update

Ind vs Eng 3rd Test Day 4: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम मुश्किल में नजर आई। इंग्लैंड के दिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 58 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद थे और भारत को जीत के लिए अब भी 135 रनों की जरूरत है।

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। करुण नायर (14), कप्तान शुभमन गिल (6) और नाइटवॉचमैन आकाश दीप (1) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

भारत की उम्मीदें अब केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा पर टिकी हैं। राहुल ने 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन बनाए हैं। पंत और जडेजा इस सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं और भारत को जीत दिलाने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली।

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

चौथे दिन की शुरुआत में सभी की निगाहें इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट पर टिकी होंगी, जो इस मुश्किल ट्रैक पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे।

लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ

Live Updates
2025-07-13 22:03 IST

193 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट खो दिया। सलामी बल्लेबाज यसस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए। वर्तमान में केएल राहुल और करुण नायर बैटिंग कर रहे हैं। 7 ओवर में भारत का स्कोर- 27/1 है।

2025-07-13 21:59 IST

इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में सिर्फ 192 रन ही बना सकी। अब भारत को जीत के लिए 193 रन चाहिए।

2025-07-13 21:07 IST

भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया। इंग्लैंड ने 186 के स्कोर पर 9 खो दिए। बुमराह ने क्रिस वोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वोक्स ने सिर्फ 10 रन बनाए।

2025-07-13 17:24 IST

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिर गया है। आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को बोल्ड कर दिया। ब्रूक ने सिर्फ 23 रन बनाए।

2025-07-13 17:06 IST

नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जक क्रॉली को सिर्फ 22 रन पर आउट कर दिया। इस तरह इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा।

2025-07-13 17:04 IST

इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट भी खो दिया है। ओली पोप ने 17 गेंद में हमज 4 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के गेंद पर आउट हो गए। 

2025-07-13 16:19 IST

इंग्लैंड को पुहला बड़ा झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया। डकेट ने 12 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाए। 9.3 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर-  36-1 है।

2025-07-13 15:59 IST

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक हो गया है। दोनों टीमों ने पहली पारी में 387 रन की बराबरी की। अब, इंग्लैंड दूसरी पारी में पहले बल्लेबाजी कर रही है। सभी की निगाहें सलामी जोड़ी जैक क्रॉली और बेन डकेट पर टिकी है।

Tags:    

Similar News