New Year 2026: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साथ मनाया न्यू ईयर, नई तस्वीर पर फिदा हुए फैंस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नए साल की शुरुआत खास अंदाज़ में की है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर पोस्ट की जिसे देख फैंस फिदा हो गए और कपल गोल्स बताने लगे।

Updated On 2026-01-01 16:00:00 IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (Photo- Instagram)

Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2026 की शुरुआत बेहद खास अंदाज़ में की है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर विराट ने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक नई तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए पोज़ दे रहे हैं जो बिल्कुल कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

फोटो में दिखा कपल मोमेंट

तस्वीर में विराट कोहली सफेद शर्ट के साथ नीले रंग का ब्लेज़र और ट्राउज़र पहने नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का ने अपने बाल खुले रखे हैं और दोनों कैमरे के लिए सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में पोज़ देते दिख रहे हैं। विराट ने तस्वीर के साथ सिर्फ एक स्टार इमोजी शेयर की, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

इससे एक दिन पहले, यानी 2025 के आखिरी दिन भी विराट ने अनुष्का के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “मेरी ज़िंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं।”

विराट कोहली के लिए यादगार रहा 2025

क्रिकेट के लिहाज़ से भी 2025 विराट कोहली के लिए बेहद खास साल रहा। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, जिससे फ्रेंचाइज़ी और खुद विराट का 18 साल का इंतज़ार खत्म हुआ।

इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में विराट ने लगातार दूसरी सेंचुरी जड़ी। रांची में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके करियर का 53वां वनडे शतक और कुल 84वां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। वह अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, जिनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं।

आध्यात्मिक यात्रा और निजी जीवन

दिसंबर में विराट और अनुष्का उत्तराखंड के नैनीताल में अपने गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों अब दो बच्चों- वामिका और अकाय के माता-पिता हैं। यह जोड़ी हमेशा से अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जानी जाती है। हाल ही में 11 दिसंबर को दोनों ने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह भी मनाई।

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ज़ीरो’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग की थी, हालांकि यह फिल्म फिलहाल रिलीज़ नहीं हो सकी है।

Tags:    

Similar News