Sunny Leone: सनी लियोनी के इस कार्यक्रम को कर दिया रद्द, साधु-संतों ने क्यों किया विरोध!
Sunny Leone: 31 दिसंबर को मथुरा में होने वाला एक्ट्रेस सनी लियोनी का न्यू ईयर इवेंट रद्द करने का फैसला लिया गया है। जानिए विरोध करने की असली वजह क्या है।
एक्ट्रेस सनी लियोनी (Image: File Photo)
Sunny Leone: 31 दिसंबर की रात को मथुरा में एक भव्य न्यू ईयर सेलिब्रेशन की योजना बनाई गई थी, जिसमें एक्ट्रेस सनी लियोनी पहुंचने वाली थीं। इस कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और ग्लैमर का तड़का लगने वाला था, लेकिन जैसे ही इस इवेंट की जानकारी साधु-संतों और धार्मिक संगठनों तक पहुंची, विरोध के स्वर तेज होने लगे!
शहर नहीं, आस्था का केंद्र
मथुरा सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यह वही भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, यहां पर हर कण में भक्ति, और मर्यादा देखने को मिलती है। यहां होने वाला हर आयोजन सिर्फ प्रशासनिक अनुमति तक सीमित नहीं होता, बल्कि सामाजिक और धार्मिक संतुलन से भी जुड़ा होता है।
साधु-संतों ने क्यों किया विरोध
साधु-संतों का कहना था कि, मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है, इसलिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। “यह भूमि भक्ति, साधना और मर्यादा की है, न कि पार्टी और मनोरंजन की।” इसके बाद प्रशासन ने कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला कर लिया था। हालांकि, इस बात को अब साफ तौर पर कह दिया गया है कि, एक्ट्रेस सनी लियोनी मंच पर प्रेजेंटेशन नहीं देने वाली थीं, वो बस 'डीजे' के तौर पर मौजूद होने वाली थीं।
प्रशासन का फैसला
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने, और किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए प्रशासन ने कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया। यह फैसला भले ही आयोजकों और फैंस के लिए निराशाजनक हो सकता है, लेकिन प्रशासन ने इसे सामाजिक तौर पर रद्द कर दिया है।
एक्ट्रेस सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द होना सिर्फ एक इवेंट का रुकना नहीं है, बल्कि यह मथुरा की उस पहचान की पुष्टि है, जो उसे बाकी शहरों से अलग बनाती है। यह शहर आज भी अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़ा है और शायद यही वजह है कि, यहां की आस्था हमेशा प्राथमिकता पर रहती है।