Madhuri Dixit Brown Blazer: एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित का मेक्सी ड्रेस लुक, देखें स्टाइलिश फोटोज
Madhuri Dixit Brown Blazer: 58 की उम्र में भी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का फैशन सेंस कमाल का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके स्टाइलिश लुक को ध्यान से देखिए।
एक्ट्रेस मधूरी दिक्षित (Image: madhuridixitnene)
Madhuri Dixit Brown Blazer: माधुरी दीक्षित उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि, उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। 58 साल की उम्र में भी उनका फैशन सेंस किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने स्टाइलिश लुक की झलक दिखाती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।
मेक्सी ड्रेस में दिखा मॉडर्न लुक
इस पूरे लुक के लिए माधुरी दीक्षित ने मेक्सी ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही ब्राउन कलर का ब्लेजर पहना हुआ था। ये आउटफिट उनके लुक को बेहद क्लासी दिखा रहा था। दरअसल, पैंट की जगह माधुरी ने इस ब्लेजर को मैचिंग लॉन्ग मैक्सी स्कर्ट के साथ पहना हुआ था। यह कॉम्बिनेशन आउटफिट को थोड़ा अलग और सुंदर बना रहा था।
प्रिंटेड टॉप को कैसे पहना
इस पूरे लुक में माधुरी ने एक छोटा सा ट्विस्ट दिया था। ब्लेजर के अंदर प्रिंटेट टॉप पहना हुआ था। यह प्रिंट लुक को ज्यादा हैवी बनाए बिना उसे मॉडर्न और ट्रेंडी बना देता है। यही छोटी-छोटी चीजें उनके फैशन सेंस को खास बनाती हैं।
स्मोकी आई मेकअप किया था
माधुरी के मेकअप की बात करें, तो उन्होंने अपने आउटफिट के साथ स्मोकी आई लुक चुना था। उन्होंने डार्क आईशैडो लगाया हुआ था, और विंग्ड आईलाइनर से आंखें सजाई थीं। वहीं मस्कारा से पलके सजाई हुई थी। साथ ही ब्राउन टोन लिपस्टिक लगाई थी।
माधुरी की हेयरस्टाइल कैसी थी
अपने बालों को माधुरी ने सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया, जिसमें आगे की कुछ लटें हल्के से पीछे पिन की गई थीं। यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे को खूबसूरती से दिखा रहा है और लुक को और ज्यादा सुंदर बना रहा है।
क्यों खास है माधुरी दीक्षित का लुक
माधुरी दीक्षित का यह आउटफिट उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है, जो थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ नया जोड़ने की सोच रही हैं, तो माधुरी दीक्षित का यह लुक ट्राई कर सकती हैं।