एशिया कप T20: सर्वाधिक छक्के मारने में टॉप 5 भारतीय, खतरे में रोहित-कोहली का रिकॉर्ड; देखें लिस्ट

एशिया कप T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट। जानें रोहित, कोहली और सूर्या का रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है।

By :  Desk
Updated On 2025-09-22 01:01:00 IST

एशिया कप T20 में रोहित शर्मा का सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड खतरे में।

एशिया कप T20 का आगाज मंगलवार (9 September 2025) से शुरू हो गया है। गत विजेता भारत ने बुधवार, (10 September 2025) को अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 9 विकेट से हराया। यूएई ने भारत को सिर्फ 58 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 27 गेंद में चेज कर कर लिया। इस छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 5 छक्के उड़ाए, जिसमें अभिषेक शर्मा के तीन छक्के शामिल हैं।

एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने नौ मैचों में कुल 12 छक्के लगाए हैं। सवाल यह उठता है कि इस बार टूर्नामेंट में न तो रोहित शर्मा हैं और ना ही विराट कोहली। ऐसे में इस बार भारत की तरफ से क्या कोई बल्लेबाज रोहित का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकता है ?

एशिया कप में छक्के लगाने के मामले में टॉप 5 बल्लेबाजों पर नजर डालें, तो सूर्या के अलावा बाकी 4 खिलाड़ी मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं। उधर, भारत ने पहले मैच में ही छक्के मारने के मामले में अपनी मंशा जाहिर कर दी है। अभिषेक, गिल और सूर्या ने मिलकर सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया और 5 बार बॉल को बॉउंड्री के पार भेज दिया।

एशिया कप में भारत यदि फाइनल में पहुंचता है, तो उसे टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेलने को मिलेंगे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में शुरुआत की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि छक्के मारने के मामले में सूर्यकुमार यादव, रोहित और विराट दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं, क्योंकि टॉप 5 में वो तीसरे नंबर पर हैं। बात अभिषेक शर्मा की करें, तो वो छक्के मारने के मामले में कोई नया इतिहास गढ़ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पहले मैच में ही 3 छक्के मार दिए हैं। अब आगे के मैचों में क्या हो होगा, यह देखना मजेदार रहेगा।

फिलहाल यहां नजर डालिए उन टॉप 5 बल्लेबाजों पर, जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने कर रखा है।

रोहित शर्मा


पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नौ मैचों में कुल 12 छक्कों के साथ इस सूची में टॉप पर हैं।

विराट कोहली


एक अन्य पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दस मैचों में 11 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सूर्यकुमार यादव


वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान यादव छह मैचों में कुल 9 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ( नोट: इसमें वो छक्का भी शामिल है, जो उन्होंने बुधवार को खेले गए मैच में पहली ही बॉल पर छक्का मारा था।)

केएल राहुल


स्टाइलिश केएल राहुल पांच मैचों में छह छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

एमएस धोनी


पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी पांच मैचों में चार छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

सोर्स: ICC digital

Tags:    

Similar News