Asia Cup T20: अभिषेक का नया कारनामा, एशिया के नए "सिक्सर किंग" बनें; गुरबाज और रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

एशिया कप 2025 में भारत के अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। 5 मैचों में 17 छक्के लगाकर गुरबाज और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ वह एशिया कप के नए सिक्सर किंग बन गए।

Updated On 2025-09-24 22:49:00 IST

Abhishek sharma

Asia Cup t20 Record: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने बुधवार को एक और धमाकेदार उपलब्धि अपने नाम की। अभिषेक ने सिर्फ 5 मैचों में 17 छक्के जड़कर एशिया कप टी20 के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (8 मैच – 15 छक्के) और भारत के कप्तान रोहित शर्मा (9 मैच – 12 छक्के) दोनों को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा बने सिक्सर किंग

    • अभिषेक शर्मा (भारत): 5 मैच – 23 चौके, 17 छक्के
    • रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान): 8 मैच – 12 चौके, 15 छक्के
    • बाबर हयात: 8 मैच - 22 चौके,14 छक्के
    • नजीबुल्लाह जद्रान (अफगानिस्तान): 8 मैच – 6 चौके, 13 छक्के
  • रोहित शर्मा (भारत): 9 मैच – 27 चौके, 12 छक्के

क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

अभिषेक ने यह कीर्तिमान सिर्फ 5 मैचों में बनाया है, जबकि बाकी दिग्गज खिलाड़ियों को 8 से 15 मैच लगे। उनकी पावर हिटिंग क्षमता और स्ट्राइक रेट इस एशिया कप में भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है।

युवराज सिंह, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक ने साबित कर दिया है कि वह भारत के नए ‘सिक्सर किंग’ बनने की पूरी क्षमता रखते हैं।

एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्कों को रिकॉर्ड ध्वस्त

एशिया कप के एक संस्करण (टी-20 या वनडे) में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम हो गया है। अभिषेक ने मौजूदा टूर्नामेंट में पांच पारियों में 17 छक्के लगाए हैं। इस सूची में उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2008 के एशिया कप में 14 छक्के मारे थे।

अभिषेक ने गुरु युवराज को छोड़ा पीछे

टी20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 7 सूर्यकुमार यादव
  • 6 रोहित शर्मा
  • 5 अभिषेक शर्मा *
  • 4 युवराज सिंह
  • 3 केएल राहुल

आज का मुकाबला: भारत बनाम बांग्लादेश

एशिया कप सुपर-4 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। उनके बल्ले से लगातार छक्के निकल रहे हैं और दर्शक रोमांचित हैं।

Tags:    

Similar News