कहीं धूप, कहीं बर्फबारी: 13 सितंबर को कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; जानें IMD अलर्ट

IMD ने भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है। जानें 13 सितंबर 2025 को राज्यवार मौसम का हाल।

Updated On 2025-09-12 23:00:00 IST

महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने 13 सितंबर 2025 के लिए मौसम का व्यापक पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के  अनुसार, उत्तर-पूर्व, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और लैंडस्लाइड की आशंका है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगरों में भी बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट है।

कहां कैसा रहेगा मौसम?

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत कई शहरों में मध्यम बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना रहेगा। वहीं दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में हल्की से तेज बारिश, गर्मी और उमस बने रहने की संभावना।

मौसम विभाग का अलर्ट

  • रेड अलर्ट: मुंबई, चेन्नई और सूरत में मूसलधार बारिश, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश व बर्फबारी जबकि उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका है।
  • ऑरेंज अलर्ट: बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पटना (मध्यम से तेज बारिश)
  • येलो अलर्ट: दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, भोपाल (हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ)

IMD ने जारी की चेतावनी 

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 सितंबर का दिन मौसमीय दृष्टि से काफी संवेदनशील हो सकता है। कई राज्यों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड, और जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसलिए IMD द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। भारी वर्षा या बर्फबारी वाले इलाकों में विशेष ख्याल रखें।  

Tags:    

Similar News