Viral: टिकटॉक पर टास्क पूरा करने में अमेरिकी बच्चा बुरी तरह झुलसा, आप भी रहें सावधान

एक के बाद एक खबर सामने आ रही है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते भारतीय बच्चे अपनी जान गंवा रहे हैं। अब अमेरिका से एक खबर सामने आई है, जहां एक बच्चा टास्क पूरा करने के लिए बुरी तरह से झुलस गया है। पढ़िये पूरा मामला...

Updated On 2026-02-05 13:41:00 IST

टिकटॉक पर टास्क पूरा करने के लिए अमेरिकी बच्चा बुरी तरह से झुलसा। 

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरियन लवर गेम खेलने वाली तीन नाबालिग बहनों के सुसाइड से हड़कंप मचा है। यही नहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल से भी खबर सामने आ रही है, जहां 14 साल के स्केटिंग खिलाड़ी अंश ने फ्री फायर में 28 हजार रुपये गंवाने के चलते सुसाइड कर लिया है। केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के बच्चे इस मायाजाल में फंसे हैं। अमेरिका से भी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां एक टास्क को पूरा करने के लिए एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो निवासी 9 वर्षीय लड़का एक टास्क को पूरा करना चाहता था। टास्क यह था कि लोकप्रिय 'नीडोह' नामक खिलौने को माइक्रोवेव ओवन में रखकर इसे और भी नरम पिघला बनाकर दिखाएं। इस बच्चे ने सोचे समझे बिना नीडोह को माइक्रोवेव ओवन में रख दिया, जिसके बाद धमाका हो गया। दरअसल, यह नरम खिलौना माइक्रोवेव ओवन का उच्च तापमान सहन नहीं कर सकता था, इसलिए फट गया। हादसे में यह बच्चा तीन जगह बुरी तरह झुलस गया।

यह लावा गिरने जैसा दिख रहा

इस बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के हवाले से बताया गया है कि वह तीन जगह पर बुरी तरह से झुलस गया है। चिकित्सकों ने बताया कि नीडोह में रासायन होते हैं। फटने से रासायन बच्चे पर गिर गए। यह बिल्कुल वैसा है, जैसा कि लावा गिर जाए। क्योंकि गर्म पानी गिर जाए तो जल्द रिकवरी हो सकती है, लेकिन रासायन के जलने से रिकवरी में टाइम लगता है। चिकित्सकों ने बताया कि जहां भी त्वचा झुलसी, उसकी जगह नई त्वचा के प्रत्यारोपण की आवश्यकता होगी।

टिकटॉक ने यह ट्रेंड बंद करना शुरू कर दिया

खबरों की मानें तो टिकटॉक पर स्क्विशी टॉय ट्रेंड चल रहा है। इसमें लोग एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं कि 'नीडोह' नामक खिलौने को माइक्रोवेव ओवन में रखकर पिघलाकर दिखाएं। अब इस घटना के बाद से टिकटॉक ने इस ट्रेंड को बंद करने का फैसला ले लिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि अभिभावकों को भी बच्चों को जागरूक करना चाहिए कि किसी भी ट्रेंड को अपनाने से पहले उनका मार्गदर्शन अवश्य लें। अगर अभिभावक अपने बच्चों का भरोसा प्राप्त नहीं कर सकते तो किसी ने किसी रूप में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा सुरक्षा विशेषज्ञों ने भी बच्चों के खिलौने को उच्च तापमान को सहन करने और विस्फोट जैसी घटना के बचने के अनुरूप बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें : फ्री फायर गेम बना मौत की वजह, 14 वर्षीय नेशनल खिलाड़ी ने किया सुसाइड 

Similar News