Businessman Assault Video: महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कारोबारी को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

Delhi Businessman Assault: दिल्ली के महरौली में कारोबारी के साथ मारपीट की गई है, इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Updated On 2026-02-05 13:02:00 IST

दिल्ली के महरौली में कारोबारी के साथ मारपीट। 

Delhi Businessman Assault: दिल्ली के महरौली इलाके से ट्रांसपोर्ट कारोबारी को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 4 युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, उस दौरान कारोबारी ने छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी को बुरी तरह पीटा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, महरौली इलाके में 26 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी मुकेश ने 4 लोगों को 3 महिलाओं के साछ छेड़छाड़ करते देखा था, जब मुकेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, मुकेश को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी भा गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तुरंत मुकेश घायल को पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

चाय की दुकान पर रुका था पीड़ित

पुलिस पूछताछ में परिजन ने  बताया कि मुकेश मामा के यहां शादी में शामिल होने के बाद संगम विहार अपने घर लौट रहा था। उस दौरान वह रास्ते में IGNOU रोड पर एक चाय की दुकान पर रुका था, यहां पर पहले से चारों आरोपी मौजूद थे, जिन्होंने महिलाओं के साथ छेड़खानी की, मुकेश ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ बहस करने लगे।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने मुकेश को जमीन पर गिराकर लाठियों और पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान मुकेश बेहोश हो गए, इसके बावजूद आरोपी मुकेश पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में शामिल विशाल रावत, 20 साल के जतिन, 25 वर्षीय सोनू और 20 साल के विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित ने क्या कहा ?

मुकेश कुमार ने कहा कि, 'मैं ट्रांसपोर्ट के बिज़नेस में काम करता हूँ। मैं एक शादी से लौट रहा था। यह घटना सुबह 5.30 बजे हुई। मैं चाय पीने के लिए अपनी कार से उतरा। मैंने देखा कि वह आदमी उस औरत से बात कर रहा था, तो मैंने उससे कहा कि तुम्हें इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, यह सही नहीं है। मैंने उसे धक्का दिया, और फिर उन चार आदमियों में से एक पीछे से आया और मेरे सिर पर मारा। मैं तुरंत बेहोश हो गया, मुझे यह भी याद नहीं कि उन्होंने मुझे किस चीज़ से मारा। मेरे परिवार ने मुझे (वायरल) वीडियो नहीं दिखाया। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News