Ghaziabad ROB: चिपियाना आरओबी निर्माण पर रेलवे ने दिया अपडेट, जानें कब पूरा होगा काम?

Ghaziabad ROB: गाजियाबाद में चिपियाना आरओबी निर्माण को लेकर रेलवे द्वारा अपडेट दिया गया है, जिसमें ROB निर्माण की अवधि समेत कई जरूरी जानकारी बताई गई है।

Updated On 2026-02-04 19:40:00 IST

गाजियाबाद में चिपियाना ROB निर्माण पर रेलवे ने अपडे दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Ghaziabad ROB: गाजियाबाद में साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया को NH-9 से कनेक्ट करने के लिए चिपियाना बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा रेलवे ओवरब्रिज 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस ब्रिज के बन जाने के बाद करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि चिपियाना बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग से दिल्ली-कानपुर-हावड़ा लाइन पर करीब 200 ट्रेन गुजरती हैं, ऐसे में साउथ साइड औद्योगिक एरिया को NH-9 से कनेक्ट करने के लिए रेल ओवरब्रिज को बनाया जा रहा है।

600 मीटर लंबा होगा ROB

रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के बाद नोएडा एक्सटेंशन तक बिना रुकावट यातायात संचालित हो जाएगा। यह ओवरब्रिज करीब 600 मीटर लंबा और 9.5 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें इनबाउंड और आउटबाउंड ट्रैफिक के लिए 2 लेन होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस ROB के निर्माण पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें राज्य सरकरा और रेलवे दोनों की तरफ से खर्च किया जाएगा, इसी साल के मध्य तक इसे पूरा करने की संभावना है।

आरओबी निर्माण पर तेजी से काम किया जा रहा है, फाटक के दोनों तरफ एप्रोच रोड बनाई गई है, इसके दोनों ओर मिट्टी को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अब सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। दोनों तरफ सड़क बन जाने के बाद रेलवे लाइन के ऊपर गाडर डालने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों ओर की सड़क का मिलान रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाले गाडर से करके सड़क को तैयार किया जाएगा।

ROB के क्या होंगे फायदे

  • आरओबी के बनने से सबसे ज्यादा फायदा क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले लोगों को मिलेगा
  • जीटी रोड से गाड़ियों को एनएच-9 पर नहीं जाना होगा।
  • सिल्वर सिटी के पीछे से वाहन ROB पर प्रवेश करते हुए चिपियाना फाटक के ऊपर से गुजरते हुए कॉन्टिनेंटल कार्बन फैक्ट्री के सामने उतरेंगे।
  • साउथ साइड औद्योगिक एरिया को बेहतक कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • उद्योग चलाने वाले उद्यमियों को एनएन-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाना आसान हो जाएगा।
  • व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
  • चिपियाना बुज़ुर्ग क्रॉसिंग फाटक देर तक बंद रहता था, लेकिन रेलवे ओवरब्रिज बनने से इस समस्या से राहत मिल जाएगी।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, 'चिपियाना बुजुर्ग आरओबी का काम तेजी से चल रहा है। हावड़ा लाइन होने के कारण इस पर ट्रेन का ट्रैफिक भी काफी ज्यादा है। आरओबी को इसी साल पूरा करने की योजना बनाई गई है।'

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News