Jewar Murder Case: जेवर में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने मां का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Jewar Murder Case: गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से बीमार बेटे  ने अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Updated On 2026-02-05 12:36:00 IST

जेवर में मानसिक रूप से बीमर बेटे ने मां किया कत्ल(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Jewar Murder Case: गौतम बुद्ध नगर के जेवर से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां दायौरार गांव में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में गुस्साए युवक ने अपनी मां को डंडे और परात से पीट-पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जेवर के दौयरार गांव में वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ में रहते हैं। जहां उनकी 55 साल की पत्नी रुक्मणी और उनके 25 साल के बेटे कृष्ण कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी कृष्ण ने अपनी मां पर डंडे और परात से हमला कर दिया। उसने अपनी मां को इतनी बुरी तरह से पीटा की वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोग आनन-फानन में पीड़ित महिला को इलाज के अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों ने इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक महिला के पति वीरेंद्र के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस  ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

वीरेंद्रन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कृष्ण कुमार काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इस दौरान उन्होंने उसका कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि वह पिछले 10 दिनों से घर से गायब था और मंगलवार शाम को ही घर से वापस आया। बुधवार को किसी बात को लेकर उसका रुक्मणी देवी से विवाद हो गया और इसी दौरान आरोपी कृष्ण ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Tags:    

Similar News