Today's Breaking News 8 August: बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पर SC की रोक, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का भूमिपूजन, CBSE प्रमुख को मिला एक्सटेंशन
देश-दुनिया की गुरुवार (8 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Breaking News 30 august 2025
Today's Breaking News 8 August: भारत में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (8 अगस्त) को उत्तराखंड, हिमाचल समेत कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीबीएसई प्रमुख राहुल सिंह को दो साल का सेवा विस्तार मिला है। गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पर लगाई रोक। इसी तरह देश-दुनिया की शुक्रवार (8 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 8 August 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा है कि दक्षिण मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया और नरीमन पॉइंट पर जल्द ही एक समर्पित पर्यटन सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा ताकि इन लोकप्रिय स्थलों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य के पर्यटन मंत्री ने गुरुवार को कहा कि मुंबई के पास महाबलेश्वर और पंचगनी जैसे हिल स्टेशनों पर भी इसी तरह का एक बल तैनात किया गया था और इसने पर्यटन के व्यस्त मौसम के दौरान भीड़ को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया है।
देसाई ने कहा, पर्यटन सुरक्षा बल ने पिछले तीन महीनों में महाबलेश्वर और पंचगनी में असाधारण प्रदर्शन किया है। इस सफलता से प्रेरणा लेते हुए, हम जल्द ही मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और नरीमन पॉइंट पर इस पहल की शुरुआत करेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। शुक्रवार, 8 अगस्त को मामले में सुनवाई करते हुए न्यास अध्यादेश को क़ानून की वैधता पर निर्णय होने तक स्थगित रखने को कहा है।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025 को चुनौती देने वाली और मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर विकसित करने की राज्य की महत्वाकांक्षी योजना को मंज़ूरी देने वाले 15 मई के आदेश को वापस लेने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
पीठ ने कहा कि वह समन्वय पीठ के 15 मई के आदेश में संशोधन करेगी, जिसमें मंदिर के धन का उपयोग देवता के नाम पर 5 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने और उसे श्रद्धालुओं के लिए एक होल्डिंग क्षेत्र के रूप में विकसित करने की अनुमति देने का प्रावधान है।
सीतामढ़ी (बिहार): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (8 अगस्त) को बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला रखी, जिसे देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है।
882.87 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर के पुनर्विकास के लिए भूमि पूजन किया।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सीनियर आईएएस राहुल सिंह को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष पद पर दो साल का सेवा विस्तार दिया है। बिहार कैडर के 1996 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सिंह को पिछले साल 13 मार्च को इस पद पर नियुक्त किया गया था।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा 6 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 11 नवंबर, 2025 से आगे यानी 11 नवंबर, 2027 तक दो साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।