Today's Breaking News 4 june: बेंगलुरु में टीम RCB का भव्य स्वागत, संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, एलन मस्क के पिता ने किए रामलला के दर्शन

देश-दुनिया की बुधवार (4 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-06-05 06:51:00 IST

12 जून की ताजा खबरें, पढ़ें लाइव अपडेट्स। 

Today's Breaking News 4 june 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद आज पहली बार मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। कल 16 विपक्षी दलों ने विशेष सत्र की मांग को लेकर पीएम को पत्र लिखा है। वहीं अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। दिल्ली में क्लासरूम कंट्रक्शन मामले में ACB ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है। इसी तरह देश-दुनिया की बुधवार (4 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 4 june 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates
2025-06-04 15:51 IST

अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। कहा, भारत अद्भुत जगह है। जितना संभव हो सके उतने लोगों को भारत आना चाहिए। यूएस में बहुत सारे भारतीय हैं। इसलिए, मैं भारतीय संस्कृति को जानता हूं। यहां के लोग प्यार और दयालुता से भरे हुए हैं। हमारे पास कुछ स्मार्ट (व्यावसायिक) योजनाएं हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। 


2025-06-04 15:46 IST

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला जीतन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे। एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत हुआ। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने विराट कोहली को पुष्पगुच्छ भेंटकर गले लगाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी अपने नाम की है। 


2025-06-04 13:53 IST

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू होगा और 12 अगस्त 2025 तक चलेगा।  


2025-06-04 13:49 IST

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने न्यायाधीशों द्वारा सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सरकारी नियुक्तियां स्वीकार करने या चुनाव लड़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रथाएं गंभीर नैतिक प्रश्न उठाती हैं और न्यायपालिका में जनता के विश्वास को कमजोर करती हैं।



2025-06-04 12:45 IST

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस एमपी भारत यात्रा पर हैं। बुधवार सुबह दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें रिसीव किया। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


2025-06-04 11:00 IST

पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) मोहाली ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल पाक समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस नेटवर्क से जुड़े रूपनगर (पंजाब) के गांव महलान निवासी यूट्यूबर जसबीर सिंह उर्फ जान महल को अरेस्ट किया है। वह ज्योति मल्होत्रा के संपर्क में था। फिलहाल जांच की जा रही है। 

 

2025-06-04 10:52 IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के घनसोली बस डिपो में आग लगने से दो बसें जलकर खाक हो गईं। इनमें एक इलेक्ट्रिक और दूसरी डीजल बस है। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि, परिवहन विभाग को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इलेक्ट्रिक बस की मरम्मत के दौरान शॉर्ट सर्किट की आशंका है। 

2025-06-04 10:49 IST

महाराष्ट्र में प्री मानसून एक्टविटी के चलते मौमम का मिजाज बदला हुआ है। IMD ने बुधवार को मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उपनगरों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि 3 जून को सुबह 8 बजे से 4 जून को सुबह 8 बजे तक शहर में 21.91 मिमी में बारिश दर्ज की गई। जबकि, पूर्वी उपनगर - 20.41 मिमी, पश्चिमी उपनगर - 25.80 मिमी। ज्वार का समय: आज 19:01 बजे (3.60 मीटर) उच्च ज्वार; कल 08:24 बजे (3.19 मीटर)। कल 01:42 बजे (1.68 मीटर) और 13:46 बजे (2.26 मीटर) निम्न ज्वार

2025-06-04 10:44 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार (4 जून) को चंडीगढ़ दौरे पर हैं। हरियाणा कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। चंडीगढ़ स्थित पीसीसी कार्यालय में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

2025-06-04 10:42 IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने बुधवार को विनोद बरसाना और बनबारी नामक दो अपराधियों को शार्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। उनके कब्जे से हथियार, कारतूस, चोरी की गई बैटरियां, सोने-चांदी के आभूषण और बाइक बरामद की गई है। शेरगढ़ पुलिस ने दबिश दी तो अपराधी फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी है। 

Tags:    

Similar News