मुंबई का मौसम, हल्की बारिश का अनुमान

महाराष्ट्र में प्री मानसून एक्टविटी के चलते मौमम का मिजाज बदला हुआ है। IMD ने बुधवार को मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और उपनगरों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि 3 जून को सुबह 8 बजे से 4 जून को सुबह 8 बजे तक शहर में 21.91 मिमी में बारिश दर्ज की गई। जबकि, पूर्वी उपनगर - 20.41 मिमी, पश्चिमी उपनगर - 25.80 मिमी। ज्वार का समय: आज 19:01 बजे (3.60 मीटर) उच्च ज्वार; कल 08:24 बजे (3.19 मीटर)। कल 01:42 बजे (1.68 मीटर) और 13:46 बजे (2.26 मीटर) निम्न ज्वार

Update: 2025-06-04 05:19 GMT

Linked news