Today's Breaking News 23 August: पटना में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, राजस्थान में रेड अलर्ट, 29 राज्यों में बारिश

देश-दुनिया की शनिवार (23 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-08-25 07:39:00 IST

Breaking News 30 august 2025

Today's Breaking News 23 August: भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शनिवार (23 अगस्त) को राजस्थान में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली हरियाणा समेत 9 राज्यों में ऑरेंज और 19 प्रांतों में यलो अलर्ट है। उत्तराखंड में चमोली में बादल फटने से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। राजस्थान में कोटा समेत 9 जिलों में बाढ़ के चलते स्कूल बंद हैं। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा।

पंजाब के होशियारपुर-जालंधर राजमार्ग पर LPG टैंकर में विस्फोट से एक गांव आग की चपेट में आ गया। न्यूयार्क बस दुर्घटना में कई लोग घायल। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (23 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 23 August 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स

Live Updates
2025-08-23 21:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में ऊर्जा परियोजनाओं का लोकार्पण और राजस्व भवनों का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से 4.25 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और राजस्व सेवाओं में भी सुधार होगा। कुल लागत: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 1122 करोड़, राजस्व भवनों के लिए 96 करोड़ रुपए।

2025-08-23 21:48 IST

पटियाला घराने की प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के प्रतिष्ठित बिलबोर्ड पर फीचर किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्पॉटिफाई के ग्लोबल इक्वल कैंपेन के तहत मिला, जो विश्वभर की अग्रणी महिला संगीतकारों को प्रोत्साहित करता है। कौशिकी ने इसे सपने जैसा बताया और कहा कि यह उनके संगीत और विरासत के लिए गर्व का क्षण है। हाल ही में रिलीज उनकी आत्मकथात्मक एल्बम ‘पंख’ ने भावनात्मक गहराई और आध्यात्मिकता के साथ शास्त्रीय संगीत की नई संभावनाएं खोली हैं। उन्होंने युवा कलाकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सीमाओं से परे जाकर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

2025-08-23 10:24 IST

रांची/सरायकेला: झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार (23 अगस्त) सुबह जोरदार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से सरायकेला में बाढ़ के हालात हैं। शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में घर गिरने से एक महिला और उसके सात साल के बेटे की मौत हो गई। राजनगर प्रखंड के दांडू गाँव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। झारखंड में बारिश और बाढ़ की अलग अलग घटनाओं में पाँच लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति लापता है। 

2025-08-23 10:20 IST

रांची: झारखंड एटीएस की टीम प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खूंखार गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ ​​सुनील मीणा को अजरबैजान से रांची ले आई। एटीएस उसे आज रामगढ़ कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

2025-08-23 10:19 IST

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश शंकर कन्नौजिया को एनकाउंटर में मार गिराया। वाराणसी में हुई इस मुठभेड़ में अपराधी के पास से कार्बाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शंकर कन्नौजिया शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ लूट और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 2011 से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  

2025-08-23 09:41 IST

पटना: दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, 8 की मौत

बिहार: पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के निवासी थे और गंगा स्नान के लिए फतुहा जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून बिखर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे सड़क सुरक्षा के लिए कड़े नियमों की मांग कर रहे हैं।

2025-08-23 08:21 IST

इटावा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों - एक हाउस पेंटर और एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि पहली घटना में, हाउस पेंटर विशाल (25) अंबेडकर पार्क स्थित अपने घर में पंखे के हुक से लटका हुआ पाया गया। उसके पिता मुन्ना लाल जब छत पर सूख रहे कपड़े लेने ऊपर गए तो उन्हें शव मिला। विशाल ने दुपट्टे को फंदा बनाया था।

2025-08-23 08:20 IST

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले की पुलिस ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट ट्वीट करने का आरोप है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गढ़चिरौली से भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने राजद नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि नरोटे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि यादव ने बिहार के गया दौरे से पहले एक्स चैनल पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी।

2025-08-23 08:18 IST

नैनीताल: उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने शुक्रवार को हाईकोर्ट को बताया कि राज्य में अवैध हथियारों से जुड़े 1,550 मामलों में 1,700 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और 3,000 हथियार जब्त किए गए हैं।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की पीठ के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए दोनों अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में कुल 48,418 हथियारों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। हाल ही में, 481 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, अदालत को बताया गया।

2025-08-23 08:17 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और नेपाली लोगों सहित विदेशी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फर्जीवाड़े से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था और एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों से की गई कार्रवाई में गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार देर शाम, उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो और सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News