झारखंड में भारी बारिश से 5 लोगों की मौत, 1 लापता

रांची/सरायकेला: झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार (23 अगस्त) सुबह जोरदार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से सरायकेला में बाढ़ के हालात हैं। शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में घर गिरने से एक महिला और उसके सात साल के बेटे की मौत हो गई। राजनगर प्रखंड के दांडू गाँव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। झारखंड में बारिश और बाढ़ की अलग अलग घटनाओं में पाँच लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति लापता है। 

Update: 2025-08-23 04:54 GMT

Linked news