कौशिकी चक्रवर्ती टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर फीचर होने वाली पहली भारतीय शास्त्रीय गायिका

पटियाला घराने की प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के प्रतिष्ठित बिलबोर्ड पर फीचर किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्पॉटिफाई के ग्लोबल इक्वल कैंपेन के तहत मिला, जो विश्वभर की अग्रणी महिला संगीतकारों को प्रोत्साहित करता है। कौशिकी ने इसे सपने जैसा बताया और कहा कि यह उनके संगीत और विरासत के लिए गर्व का क्षण है। हाल ही में रिलीज उनकी आत्मकथात्मक एल्बम ‘पंख’ ने भावनात्मक गहराई और आध्यात्मिकता के साथ शास्त्रीय संगीत की नई संभावनाएं खोली हैं। उन्होंने युवा कलाकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सीमाओं से परे जाकर नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

Update: 2025-08-23 16:18 GMT

Linked news