Today's Breaking News 16 August: जेलेंस्की 18 अगस्त को ट्रंप से करेंगे मुलाकात, 29 राज्यों में बारिश अलर्ट, दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, झारखंड में मंत्री की मौत
देश-दुनिया की गुरुवार (14 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Breaking News 30 august 2025
Today's Breaking News 16 August : भारत में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शनिवार (16 अगस्त) को MP-छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 29 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, 7 राज्यों में ऑरेंज और 21 राज्यों में यलो अलर्ट है। दिल्ली के निजामुद्दीन में दरगाह की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है।
आज देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली में रूट डायवर्ट किया गया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 2 अगस्त से दिल्ली में भर्ती थे। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (16 अगस्त) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 16 August 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स
मथुरा में 5,252वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पांचजन्य सभागार, डैंपियर नगर में आयोजित समारोह में ₹645 करोड़ की 118 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं मथुरा-वृन्दावन को विश्वस्तरीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण की लीलाओं को आस्था और संस्कृति की धरोहर बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में कैपिटल तिराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए, कहा कि लोगों में इसके प्रति अविश्वास बढ़ा है।
अखिलेश ने EVM की विश्वसनीयता पर भी संदेह जताया, दावा किया कि जर्मनी और अमेरिका में बैलेट पेपर का उपयोग होता है। उन्होंने भाजपा पर फर्जी काम बढ़ाने का आरोप लगाया और उनकी "डबल इंजन" सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कई इंजन आपस में टकरा रहे हैं। साथ ही, लखनऊ में जलभराव की समस्या को भी उठाया, जो शहर के तीसरे नंबर पर होने के बावजूद बनी हुई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की 18 अगस्त को वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में शांति स्थापित करना और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करना है।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ट्रंप के साथ उनकी डेढ़ घंटे से अधिक बातचीत हुई, जिसमें एक घंटे की द्विपक्षीय चर्चा शामिल थी। उन्होंने ट्रंप के त्रिपक्षीय वार्ता (यूक्रेन-अमेरिका-रूस) प्रस्ताव का समर्थन किया।
यह बैठक ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में हुई वार्ता के बाद तय हुई है। उस मुलाकात को प्रगतिशील माना गया, लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हो सका।
व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ट्रंप ने पुतिन से शिखर वार्ता के बाद जेलेंस्की से बात की थी। यह भी उल्लेखनीय है कि यह एक दशक में किसी रूसी राष्ट्रपति की पहली अमेरिका यात्रा थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त, 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ की संयुक्त लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) और शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) का अलीपुर से दिचाओं कलां खंड। इसके अलावा बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्ग शामिल हैं। इनका निर्माण 5,580 करोड़ की लागत से हुआ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में आई बाढ़ आपदा के बाद 100 करोड़ का विशेष पुनर्वास पैकेज घोषित किया है। कहा, वहां काफी नुकसान हुआ है। हम चाहते हैं कि जिन परिवारों के घर तबाह हुए हैं, उनका पुनर्वास किया जाए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आदरांजलि दी। कहा, वे सभी दलों के लिए सम्मानित थे। कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार ने वाजपेयी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के लिए भेजा था। आज उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि लोकतंत्र में सबकी आवाज़ सुनी जाए।
चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में शनिवार को नागालैंड के राज्यपाल ला. गणेशन का अंतिम संस्कार हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य नेताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका कल निधन हो गया था।
सरायकेला (झारखंड) के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार सुबह एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर मृत मिला है। मृतक की पहचान अरुण कुमार सिंह (58) के रूप में हुई है। आरआईटी थाने में तैनात यह एसआई अभी रांची में सेवारत थे। शुक्रवार को विभागीय कार्य से यहां आए थे।
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा में एक दंपत्ति बह गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी के प्रभारी विनेश कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चंद्रेश्वर नगर निवासी पिंटू (26) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (25) मायाकुंड से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी की तेज़ धाराओं में बह गए। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे हुई।
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट्स ने शुक्रवार को कहा, भारत पर टैरिफ लगाने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं रुकेंगे और न ही यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समाधान होगा।
समिति का यह पोस्ट अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के उस बयान के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अलास्का शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच "चीजें ठीक नहीं रहीं", तो रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त प्रतिबंध बढ़ सकते हैं।
हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेट्स ने कहा, भारत पर टैरिफ लगाने से पुतिन नहीं रुकेंगे। अगर ट्रंप वाकई यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण का समाधान करना चाहते हैं, तो शायद पुतिन को दंडित करें और यूक्रेन को आवश्यक सैन्य सहायता दें। बाकी सब कुछ धुआँधार है।
अमृतसर: अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने गुरुवार को करतारपुर कॉरिडोर को खोले जाने की मांग की है। कहा, श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने की सुविधा मिलती है।
यह कॉरिडोर 7 मई से बंद है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।
कुलदीप गर्गज ने कहा, गुरु नानक देव के 'ज्योति जोत दिवस' से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने से संगत को पवित्र धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने का मौका मिलेगा।