Today's Breaking News 1 June 2025: हिमाचल के मंडी में भीषण हादसा, 5 की मौत, पूर्वोत्तर में बारिश से 32 की मौत, बकरीद पर पशु बलि का विरोध, धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए सवाल

देश-दुनिया की रविवार (1 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-06-02 06:58:00 IST

12 जून की ताजा खबरें, पढ़ें लाइव अपडेट्स। 

Today's Breaking News 1 June 2025 : सिक्किम में बाढ़ का कहर जारी है। तीस्ता नदी में डूबे 8 पर्यटकों को तीन दिन बाद भ बाहर नहीं निकाला जा सका। अब फिदांग बेली ब्रिज बेस टूट जाने से द्ज़ोंगू निर्वाचन क्षेत्र पूरी तरह से कट है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री ने बकरा ईद पर होने वाली पशुबलि पर सवाल उठाए हैं। इसी तरह देश-दुनिया की रविवार (1 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 1 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates
2025-06-01 16:19 IST

हिमाचल प्रदेश में IIT मंडी के समीप कमांद में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है। X पर लिखा-दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

2025-06-01 16:15 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चुनावी भाषण देने से बचने की सलाह दी। कहा, पूरा देश सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय मामलों में एकता के साथ दुश्मन को हराने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। पीएम मोदी को प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट आने से पहले चुनाव प्रचार नहीं होना चाहिए। उन्हें आत्म-प्रशंसा वाले भाषण नहीं देने चाहिए। हमने कहा है, संसद आइए और बात करें। यहां तक ​​कि पाकिस्तान ने भी अपनी संसद बुलाकर चर्चा की है।  



2025-06-01 14:41 IST

उत्तर प्रदेश की मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। यूपी विधानसभा सचिवालय ने रविवार को जारी आदेश में उनकी सदस्यता को संविधान और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अमान्य घोषित कर दिया है।


2025-06-01 11:19 IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के सीनियर अधिकारी अमित कुमार सिंघल और उनके सहयोगी हर्ष कोटक को ₹25 लाख की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए इन्होंने ₹45 लाख की रिश्वत मांगी थी।  



2025-06-01 10:32 IST

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम सहित भारत के 5 पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। पिछले 48 घंटों में अलग अलग घटनाओं में लगातार बारिश और बाढ़ से 30 लोगों की मौत हो गई है। असम और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण कई वाहन और घर नष्ट हो गए। हजारों लोगों को विस्थापित करना पड़ा। 

2025-06-01 09:59 IST

भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2025 के 17वें संस्करण का शुभारंभ आज विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र, उलानबटार में हुआ। यह अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक चलेगा। संयुक्त विद्रोह और आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन पर केंद्रित इस अभ्यास में सर्वोत्तम प्रथाओं, रणनीति और तकनीकों के आदान-प्रदान की सुविधा मिलती है।  

2025-06-01 09:49 IST

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में ओपल ने अपने प्रेरणादायक उत्तर "हमें वो इंसान बनना चाहिए जिस पर अपने लोग गर्व करें" से सभी का दिल जीत लिया। यही उत्तर उनकी सफलता की कुंजी बना।

2025-06-01 08:32 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़ी जासूसी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह एक साथ 8 राज्यों में 15 जगह छापेमारी की गई है। यह कार्रवाई दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में की गई। एनआईए को संदिग्ध गतिविधियों और गोपनीय जानकारी के साझा करने का इनपुट मिला है। 

2025-06-01 07:50 IST

तमिलनाडु में तिरुपत्तूर जिले के अंबुर में पागल कुत्ते के काटने से छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने आवारा कुत्तों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।  

2025-06-01 07:50 IST

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ईद-उल-अज़हा (बकरा ईद) पर पशु बलि का विरोध किया है। कहा, किसी भी समुदाय, संस्कृति या धर्म में जीवों के खिलाफ हिंसा स्वीकार्य नहीं है। हम पशु बलि या बकरा ईद जैसे अनुष्ठानों का समर्थन नहीं करते। अगर हम किसी की जान नहीं बचा सकते, तो किसी को भी उसे लेने का अधिकार नहीं है। 

Tags:    

Similar News