Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए पद्म पुरस्कार, बिबेक देबरॉय और शारदा सिन्हा समेत अन्य हस्तियों को मरणोपरांत मिला सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (27 मई) को 2024 के लिए चयनित पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार दिए। इस दौरान अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय और लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पुरस्कार मिले।

Updated On 2025-05-27 19:08:00 IST

President Draupadi Murmu presented Padma Awards

Padma Awards 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (27 मई) को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2024 के लिए चयनित पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय और लोक गायिका शारदा सिन्हा समेत कुछ हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने समाजसेवा, कला, चिकित्सा, विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, व्यापार, खेल और लोकसेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत पद्म भूषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया यह सम्मान उनकी पत्नी ने प्राप्त किया। बिबेक देबरॉय अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है।

Tags:    

Similar News