‘वोट चोरी’ पर हंगामा: अखिलेश बैरिकेड फांदकर निकले, राहुल-प्रियंका अरेस्ट; दिल्ली में विपक्षी सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च निकाला। अखिलेश यादव बैरिकेड फांदकर आगे बढ़े, चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग।

Updated On 2025-08-11 14:13:00 IST
वोट चोरी मार्च: SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करते विपक्षी सांसद।  

Delhi Vote Chori March Live Update: दिल्ली में विपक्षी दलों ने कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 300 से अधिक विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड फांदकर सुर्ख़ियां बटोरीं।
दिल्ली पुलिस ने राहुल-प्रियंका, संजय राउत समेत इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया। यह नेता SIR के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे थे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार डरी हुई है। इसलिए वह पुलिस को आगे करती है।  

राहुल बोले-प्योर वोटर लिस्ट चाहिए

राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी का सच अब सबके सामने आ गया है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के मूल सिद्धांत की लड़ाई है। हमें प्योर वोटर लिस्ट चाहिए। 


Live Updates
2025-08-11 13:11 IST

दिल्ली: ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि हिरासत में लिए गए सांसदों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हम अभी भी हिरासत में लिए गए सांसदों की संख्या गिन रहे हैं। यहाँ विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी, लेकिन हमें सूचना मिली थी... अगर वे तय करते हैं, तो हम उन्हें चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुँचा देंगे। चुनाव आयोग में उचित पुलिस व्यवस्था है। 

2025-08-11 13:09 IST

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा, चुनाव आयोग से मिलने के लिए 30 सांसदों को अनुमति मिली है। चूंकि, सांसदों की संख्या अधिक थी। इसलिए हमने उन्हें हिरासत में लिया है। हमने जानकारी दे दी है। जैसे ही 30 सांसदों की सूची मिल जाएगी, उन्हें चुनाव आयोग के पास ले जाएंगे।

2025-08-11 12:59 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के इस मार्च को संविधान के खिलाफ बताया। कहा, अराजक स्थिति पैदा करना उनकी सोची-समझी रणनीति है। मैं विपक्ष और कांग्रेस सांसदों से अपील करता हूं कि वे संसद में सभी मुद्दे उठाएं। SIR कोई पहली बार नहीं हो रही। कांग्रेस ईवीएम के बारे में झूठ बोलती है, महाराष्ट्र चुनाव, हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाती है और झूठ का पहाड़ खड़ा करती है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष के पास कोई तर्क नहीं था। 

2025-08-11 12:55 IST

एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस पता नहीं क्यों रोक रही है। 



2025-08-11 12:53 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे थे। हम चुनाव आयोग से मिलना चाहते थे, लेकिन सरकार के पता नहीं क्या डर है? आखिर हमें क्यों नहीं मिलने देना चाहती। हालांकि, उन्होंने चुनाव आयोग के उसे बुलावे को ठुकरा दिया, जिसमें उसने 30 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था। 

Tags:    

Similar News