‘वोट चोरी’ पर हंगामा: अखिलेश बैरिकेड फांदकर निकले, राहुल-प्रियंका अरेस्ट; दिल्ली में विपक्षी सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

LIVE: Lok Sabha & Rajya Sabha Opposition MPs march from Makara Dwar in Parliament to Nirvachan Sadan | New Delhi. https://t.co/W2TqnJzYzD
— Indian Youth Congress (@IYC) August 11, 2025
राहुल बोले-प्योर वोटर लिस्ट चाहिए
राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी का सच अब सबके सामने आ गया है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के मूल सिद्धांत की लड़ाई है। हमें प्योर वोटर लिस्ट चाहिए।
The truth about vote chori is now out in the open.
— Congress (@INCIndia) August 11, 2025
This fight is not political; it's a fight to safeguard the Constitution.
It's a fight for the fundamental principle of one person, one vote, and we need a clean, transparent voter list to ensure its integrity.
: LoP Shri… pic.twitter.com/JvmGkbZXDL
Live Updates
- 11 Aug 2025 1:11 PM
पुलिस स्टेशन ले जाए गए विपक्षी सांसद: JCP पुरोहित
दिल्ली: ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि हिरासत में लिए गए सांसदों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हम अभी भी हिरासत में लिए गए सांसदों की संख्या गिन रहे हैं। यहाँ विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं थी, लेकिन हमें सूचना मिली थी... अगर वे तय करते हैं, तो हम उन्हें चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुँचा देंगे। चुनाव आयोग में उचित पुलिस व्यवस्था है।
- 11 Aug 2025 1:09 PM
DCP बोले-30 सांसदों को मिलने की अनुमति
नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा, चुनाव आयोग से मिलने के लिए 30 सांसदों को अनुमति मिली है। चूंकि, सांसदों की संख्या अधिक थी। इसलिए हमने उन्हें हिरासत में लिया है। हमने जानकारी दे दी है। जैसे ही 30 सांसदों की सूची मिल जाएगी, उन्हें चुनाव आयोग के पास ले जाएंगे।
- 11 Aug 2025 12:59 PM
धर्मेंद्र प्रधान बोले-विपक्ष संसद में उठाए मुद्दा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के इस मार्च को संविधान के खिलाफ बताया। कहा, अराजक स्थिति पैदा करना उनकी सोची-समझी रणनीति है। मैं विपक्ष और कांग्रेस सांसदों से अपील करता हूं कि वे संसद में सभी मुद्दे उठाएं। SIR कोई पहली बार नहीं हो रही। कांग्रेस ईवीएम के बारे में झूठ बोलती है, महाराष्ट्र चुनाव, हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाती है और झूठ का पहाड़ खड़ा करती है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष के पास कोई तर्क नहीं था।
- 11 Aug 2025 12:55 PM
सुप्रिया सुले बोलीं-हम महात्मा गांधी के अनुयायी
एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस पता नहीं क्यों रोक रही है।
- 11 Aug 2025 12:53 PM
मल्लिकार्जुन बोले-सरकार चुनाव आयोग से नहीं मिलने देना चाहती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे थे। हम चुनाव आयोग से मिलना चाहते थे, लेकिन सरकार के पता नहीं क्या डर है? आखिर हमें क्यों नहीं मिलने देना चाहती। हालांकि, उन्होंने चुनाव आयोग के उसे बुलावे को ठुकरा दिया, जिसमें उसने 30 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था।
