कौन हैं ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी: जिनपर बीजेपी ने जताया भरोसा? जानें राजनीतिक सफर

Odisha New CM Mohan Manjhi: ओडिशा में भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन माझी को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। आइए जानते है उनका राजनीतिक सफर

Updated On 2024-06-12 18:32:00 IST
Odisha new CM

Odisha New CM Mohan Manjhi: ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत हासिल करके सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया हैं, आज विधायक दल के बैठक में मोहन माझी को ओडिशा के नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। 

भुवनेश्वर में हुई बैठक में माझी के नाम का एलान किया गया। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है। 

जानिए कौन हैं नए सीएम मोहन मांझी
मोहन चरण माझी ओडिशा की Keonjhar विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजू जनता दल की मीना मांझी को हराया। मोहन चरण मांझी को 87,815 वोट मिले जबकि मीना मांझी को 76,238 वोट हासिल हुए और मोहन मांझी ने 11,577 वोटों से जीत दर्ज की।

सरपंच से शुरू किया राजनीतिक सफर
मोहन माझी ने अपना राजनीतिक करियर 1997-2000 तक सरपंच के रूप में शुरू किया था। वह पहली बार 2000 में क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। वह चार बार के विधायक हैं और लगातार क्योंझर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह राज्य में बीजेपी के एक आदिवासी नेता हैं, जो अब मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ले सकते हैं। 

Similar News