रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ICU में एडमिट; 2 दिन पहले भी रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे

Ratan Tata:टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत गंभीर है, जिसके बाद उनको मुंबई की एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि रतन टाटा की तबीयत गंभीर है।

Updated On 2024-10-09 22:01:00 IST
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत गंभीर है।

Ratan Tata News: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत गंभीर है, जिसके बाद उनको मुंबई की एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बुधवार 9 अक्टूबर को इसके बारे में जानकारी दी है। रतन टाटा की उम्र अभी 86 वर्ष है।

सोमवार 7 अक्टूबर को भी ऐसी खबरें आई थीं कि उनकी तबीयत खराब है। इसके बाद रतन टाटा ने खुद इसका खंडन किया था। उन्‍होंने कहा था कि उनकी तबीयत बिल्‍कुल ठीक है। आज बुधवार को उनकी तबीयत खराब होने की खबर एक बार फिर आई है। इस बार उनके मीडिया विभाग ने इसके बारे में जानकारी दी है।

1991 में बने थे चेयरमैन
रतन टाटा 21 साल की उम्र में साल 1991 में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन बने थे। उन्होंने अपनी कुशलता के दम पर टाटा ग्रुप को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया। टाटा ने साल 2012 तक इस समूह को लीड किया। बता दें कि टाटा ग्रुप की स्थापना उनके परदादा ने की थी। 1996 में टाटा ने टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को मार्केट में लिस्‍ट कराया था।

यह भी पढ़ें : काम की खबर: गरीबों को मिलने वाले 'मुफ्त राशन' पर आया बड़ा अपडेट, मोदी कैबिनेट ने लिया ये अहम फैसला

Similar News