आलोक जोशी बने NSAB अध्यक्ष: भारत-पाक तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन; इन्हें भी मिली जिम्मेदारी 

National Security Advisory Board: केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) की कमान पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को सौंपी है।

Updated On 2025-04-30 14:10:00 IST
National Security Advisory Board

National Security Advisory Board: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुर्नगठन किया है। बुधवार (30 अप्रैल) को इसमें बदलाव करते हुए पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को एनएसएबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सात सदस्यीय इस नए बोर्ड में सशस्त्र बलों, पुलिस सेवा और डिप्लोट से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल किए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) के नए सदस्य 

  • एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर
  • लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर
  • रियर एडमिरल मोंटी खन्ना, सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी
  • राजीव रंजन वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
  • मनमोहन सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी
  • बी वेंकटेश वर्मा, पूर्व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) राजनयिक

सेना के 3 रिटायर्ड अधिकारी 
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में सशस्त्र बलों और सिविल सेवा के कई प्रतिष्ठित पूर्व अधिकारी शामिल हैं। इनमें एयर मार्शल पीएम सिन्हा और पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना शामिल किए गए हैं। 

रिटायर्ड IPS और IFS अफसर भी शामिल 
भारतीय पुलिस सेवा का प्रतिनिधित्व सेवानिवृत्त IPS राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह कर रहे हैं। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के पूर्व अधिकारी बी वेंकटेश वर्मा भी बोर्ड में शामिल किए गए हैं। 

Similar News