कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या: बेंगलुरु स्थित आवास में खून से लथपथ मिला शव; पुलिस को पत्नी और बेटी से की पूछताछ

Former DGP Om Prakash: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई। रविवार (20 अप्रैल) शाम बेंगलुरु स्थित आवास में शव बरामद हुआ है। पत्नी पर आशंका है।

Updated On 2025-04-20 21:04:00 IST
Former DGP Death: बेंगलुरु स्थित आवास में मृत मिले कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश, हत्या की आशंका।

Former DGP Om Prakash: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। रविवार (20 अप्रैल) शाम बेंगलुरु स्थित 3 मंजिला आवास के ग्राउंड फ्लोर में शव बरामद हुआ है। पुलिस को पत्नी उनकी पल्लवी पर आशंका है। उनके शरीर पर चोंट के गंंभीर निशान मिले हैं। 

पुलिस को पत्नी ने किया था इन्फार्म 
सेवानिवृत्त डीजीपी प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर चौंक गए। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर में पूर्व डीजीपी का खून से लथपथ शव पड़ा था।  

धारदार हथियार से हमला 
बेंगलुरु के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विकास कुमार ने बताया कि शाम 4:30 बजे हमें पूर्व DGP ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे ने शिकायत दर्ज कराई है। FIR के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच में मामला आंतरिक लगता है। उन पर धारदार हथियार से हमले की आशंका है। खून काफी बह जाने से मौत हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व डीजीपी पत्नी पल्लवी ने एक व्हाट्सएप संदेश भेजकर बताया था कि घर में वह बंदूक लेकर घूम रहे हैं और मेरी हत्या करना चाहते हैं। पल्लवी कथित तौर पर मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। 

जताई थी हत्या की आशंका 
सेवानिवृत्त डीजीपी ने कुछ करीबियों से अपनी जान को खतरा बताया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई। फिलहाल, पुलिस पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और बेटी से पूछताछ कर रही है।    

चंपारण के रहने वाले 
पूर्व DGP ओम प्रकाश मूलत: बिहार चंपारण के रहने वाले थे। उनकी मौत से राज्यभर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

2015 में बने थे डीजीपी

  • 1981 बैच के आईपीएस ओम प्रकाश बड़े काबिल पुलिस अधिकारी थे। 1 मार्च 2015 को वह कर्नाटक के डीजीपी नियुक्त किए गए थे। पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत के पीछे पारिवारिक सदस्य अथवा किसी करीबी का हाथ हो सकता है। उन्होंने भूविज्ञान से एमएससी कर रखा था। 
  • कर्नाटक के हरपनहल्ली में बतौर एडिशनल एसपी अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। फिर बल्लारी जिले में एएसपी और शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़ व चिक्कमगलुरु जिले में एसपी बनाए गए। ओम प्रकाश ने कर्नाटक लोकायुक्त, अग्निशमन, आपातकालीन सेवा और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली 

Similar News