Bureaucracy में बड़ा फेरबदल: फैज अहमद किदवई और आशुतोष अग्निहोत्री समेत 6 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
केंद्र सरकार ने Bureaucracy में बड़ा फेरबदल किया है। कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आइए जानते हैं किन्हें किस मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी...
IAS Officers New Appointments: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने शुक्रवार (3 जनवरी) को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में महत्वपूर्ण नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आइए जानते हैं किन्हें किस मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी...
1. फैज अहमद किदवई (IAS, MP:96)
सरकार ने को आईएएस फैज अहमद किदवई को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत महानिदेशक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के रूप में नियुक्त किया है। वो वर्तमान में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।
2. आकाश त्रिपाठी (IAS, MP:98),
MyGov के सीईओ के रूप में कार्यरत आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी को विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
3. कमल किशोर सोहन (IAS, JH:98)
झारखंड कैडर के 1998 बैच के आईएसएस अधिकारी कमल किशोर सोहन को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक और अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पेयजल और स्वच्छता विभाग के तहत हुई है। वर्तमान में वह श्रम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
4. आशुतोष अग्निहोत्री (IAS, AM:99)
आईएसएस अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान मं वो गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं।
5. शुभा ठाकुर (CSS:89)
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत सीएसएस शुभा ठाकुर को अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत विनय कुमार (IAS, BH:99) को अब उसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया है।