India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में गोलीबारी, भारतीय सेना का जवान जख्मी

Updated On 2025-05-11 00:31:00 IST

India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद भारतीय सेना अलर्ट है। बताया गया, गोलीबारी में यहां भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। हमलावर सेना की वर्दी में नजर आए हैं। फिलहाल, सेना की ओर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

संतरी को मामूली चोट 

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X हैंडल पर घटना की जानकारी साझा की है। बताया कि भारतीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर नगरोटा सैन्य स्टेशन के संतरी ने चुनौती दी है। जिसके बाद संक्षिप्त गोलीबारी हुई। इसमें संतरी को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। 


सघन तलाशी अभियान 

नगरोटा में गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना की यूनिट सक्रिय हो गई और आसपास के इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। संतरी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने के बाद दोबारा संदिग्ध लोगों से संपर्क नहीं हो पाया। 

Similar News