हिंदी दिवस 2025: भारत ही नहीं, इन 10 देशों में भी खूब बोली जाती है हिंदी

हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर जानिए भारत के अलावा किन 10 देशों में बोली जाती है हिंदी। दुनियाभर में 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं और यह विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

Updated On 2025-09-14 11:25:00 IST

Hindi Diwas: हिंदी तीसरी सर्वाधिक लोकप्रिय भाषा, दुनिया 10 देशों में बोली जाती है 

Hindi Diwas 2025: भारत में 14 सितंबर को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने 1949 में इसी दिन हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। जिसके सम्मान में 1953 से इस दिन हिंदी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। हिंदी दिवस 2025 न केवल हमारी भाषा पर गर्व करने का मौका देता है, बल्कि यह दिखाता है कि हिंदी अब सीमाओं से परे एक वैश्विक पहचान बन चुकी है।

हिंदी भारत की आत्मा और वैश्विक पहचान

हिंदी आज दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय भाषा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। भारत के अलावा भी कई देश हैं, जहां हिंदी न केवल बोली जाती है, बल्कि वहां के समाज में इसका अपना एक अलग महत्व है।

भारत के बाहर हिंदी बोलने वाले प्रमुख देश

  1. नेपाल: हिंदी नेपाल की दूसरी सबसे लोकप्रिय भाषा है। यहां मैथिली, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
  2. कनाडा: यहां हिंदी बोलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर टोरंटो और वैंकूवर शहर में हिंदीभाषी समुदाय काफी मात्रा में मौजूद हैं।
  3. फिजी: फिजियन हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। उत्तर-पूर्व भारत के लोग यहां बड़ी संख्या में रहते हैं।
  4. पाकिस्तान: विभाजन पूर्व की सांस्कृतिक विरासत के कारण कई लोग हिंदी समझ और बोल सकते हैं। पाकिस्तान में उर्दू, पंजाबी और पास्तो के साथ हिंदी बोलने वाले भी काफी लोग रहते हैं।
  5. बांग्लादेश: बांग्ला के साथ-साथ कई लोग हिंदी और अंग्रेजी बोलते हैं। भारत के साथ जुड़ाव की वजह से हिंदी का चलन है।
  6. मॉरीशस: मॉरीशस की एक तिहाई आबादी हिंदी भाषी है। यहां स्कूलों में भी हिंदी पढ़ाई जाती है और यह सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है।
  7. अमेरिका (USA): अमेरिका में 6 लाख से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। हिंदी अमेरिका की 11वीं सबसे लोकप्रिय भाषा बन चुकी है।
  8. यूनाइटेड किंगडम (UK): यूरोपीय देशों में हिंदी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। यहां रहने वाला भारतीय समुदाय मीडिया, फिल्म और साहित्य में हिंदी को काफी प्रिफर करता है। प्रवासियों के चलते हिंदी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
  9. दक्षिण अफ्रीका: यहाँ एक छोटा लेकिन जीवंत हिंदी भाषी समुदाय मौजूद है। इनमें से ज़्यादातर भारतीय प्रवासी हैं।

  10. युगांडा और न्यूज़ीलैंड: युगांडा में 1,00,000 से ज़्यादा लोग हिंदीभाषी लोग रहते हैं। इसी तरह न्यूज़ीलैंड में हिंदी भाषी समुदाय का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

  11. सूरीनाम: इस दक्षिण अमेरिकी देश में भारतीय मूल के लोगों की उल्लेखनीय आबादी है, जो अपने आपको हिंदी के काफी करीब मानते हैं।

हिंदी दिवस: भाषा से जुड़ाव और गर्व का दिन

हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि एक पहचान है। यह दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और मूल्यों का दूत बन चुकी है।

Tags:    

Similar News