नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष: थोड़ी देर में संभालेंगे कार्यभार; PM मोदी-शाह-राजनाथ-नड्डा की मौजूदगी में ताजपोशी

पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Updated On 2026-01-20 12:43:00 IST

BJP National President 

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने सुबह धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन कर दिन की शुरुआत की।

नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किए और फिर बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद वे सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

नितिन नबीन सुबह 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा और इसे संगठन के लिए एक अहम क्षण माना जा रहा है।

Full View


पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान देगी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है।

Live Updates
2026-01-20 12:27 IST

नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं।"


2026-01-20 11:56 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान श्री नितिन नबीन ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मैं आज के दिन हमारे पीएम और चुनाव समिति के सदस्यों का भी धन्यवाद करता हूं।

2026-01-20 11:44 IST

2026-01-20 11:43 IST

2026-01-20 10:48 IST

नितिन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा- केंद्रीय नेतृत्व को पहचान है कि कौन व्यक्ति काम करने में सक्षम, हीरे की परख जौहरी को ही होती है। पार्टी ने हीरा चुनकर निकाल लिया। पार्टी के लिए नितिन ने दिन रात मेहनत की। उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया।

2026-01-20 10:43 IST

गुरुद्वारे में नितिन नबीन ने टेका मत्था 

2026-01-20 10:41 IST

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "नितिन नबीन आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने आए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वह आज पटना साहिब की धरती से यहां आए हैं; नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे... आज वह युवाओं और पार्टी की टॉप लीडरशिप के लिए भी प्रेरणा हैं, और हमें विश्वास है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।"

Tags:    

Similar News