Live

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष: थोड़ी देर में संभालेंगे कार्यभार; PM मोदी-शाह-राजनाथ-नड्डा की मौजूदगी में ताजपोशी

थोड़ी देर में संभालेंगे कार्यभार; PM मोदी-शाह-राजनाथ-नड्डा की मौजूदगी में ताजपोशी
X

BJP National President 

पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने सुबह धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन कर दिन की शुरुआत की।

नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे वाल्मीकि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किए और फिर बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद वे सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

नितिन नबीन सुबह 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा और इसे संगठन के लिए एक अहम क्षण माना जा रहा है।


पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान देगी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है।

Live Updates

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story