World Physiotherapy Day 2025: दर्द से राहत का ड्रग-फ्री इलाज,जानें एक्सपर्ट से फिजियोथैरेपी के फायदे
डिप्रेशन, बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र में दर्द से राहत पाने के लिए ड्रग-फ्री इलाज फिजियोथैरेपी संजीवनी है। World Physiotherapy Day पर जानें कैसे यह चिकित्सा हड्डी, मांसपेशी और जोड़ों की समस्याओं में कारगर साबित होती है।
World Physiotherapy Day 2025: ड्रग-फ्री इलाज से दर्द से राहत
रिपोर्ट: सचिन सिंह बैस भोपाल।
World Physiotherapy Day 2025: हर साल 8 सितंबर को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस मनाया जाता है, जो दर्द से राहत और स्वस्थ जीवन के लिए फिजियोथैरेपी के महत्व को उजागर करता है। इस साल की थीम ‘हैल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था) है, जो बढ़ती उम्र में शारीरिक गतिविधियों और फिजियोथैरेपी के जरिए स्वस्थ रहने पर केंद्रित है।
बदलती लाइफस्टाइल, डिप्रेशन और मशीनों पर बढ़ती निर्भरता ने हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों की समस्याओं को बढ़ाया है। ऐसे में फिजियोथैरेपी एक ड्रग-फ्री और प्रभावी इलाज के रूप में उभर कर सामने आई है।
एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि कैसे यह चिकित्सा न केवल दर्द से राहत देती है बल्कि हैल्दी एजिंग (स्वस्थ वृद्धावस्था) का भी सबसे प्रभावी साधन है।
फिजियोथैरेपी क्यों है जरूरी?
फिजियोथैरेपी न केवल दर्द से राहत दिलाती है, बल्कि यह स्वस्थ वृद्धावस्था और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करती है। डॉ. सुनील पाण्डेय, एमपीटी (ऑर्थो), भौतिक चिकित्सक, के अनुसार, हड्डी और मांसपेशियों की समस्याओं के लिए फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह लेना पहला कदम होना चाहिए। यह चिकित्सा बच्चों से लेकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं से लेकर सर्जरी के बाद रिकवरी तक हर उम्र में कारगर है।
फिजियोथैरेपी के प्रमुख फायदे:
- दर्द से राहत: पीठ, कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द में प्रभावी।
- ड्रग-फ्री इलाज: दवाइयों पर निर्भरता कम करती है।
- हैल्दी एजिंग: बढ़ती उम्र में शारीरिक संतुलन और गतिशीलता बनाए रखने में मदद।
- सर्जरी के बाद रिकवरी: घुटने, कूल्हे या अन्य सर्जरी के बाद तेजी से ठीक होने में सहायक।
- पोस्चर सुधार: गलत बैठने की आदतों को ठीक कर मांसपेशियों की ऐंठन कम करता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए: प्री और पोस्ट-प्रेग्नेंसी में सहायक।
- बच्चों की समस्याएं: अनुवांशिक बीमारियों में लाभकारी।
केस स्टडीज:
स्लीप डिस्क का इलाज: 27 वर्षीय अभिषेक वर्मा को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से स्लीप डिस्क की समस्या हो गई थी। फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह और दो सप्ताह की थैरेपी से उन्हें पूरी राहत मिली।
कमर दर्द से रिकवरी: 30 वर्षीय राखी मिश्रा को कमर दर्द के कारण चलना मुश्किल हो गया था। एडवांस लेजर थैरेपी और व्यायाम के बाद 15 दिनों में 60-70% राहत मिली।
एक्सपर्ट्स की सलाह
डॉ. सुनील पाण्डेय के अनुसार, शरीर में मूवमेंट के बिना दवाइयां पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकतीं। इसलिए व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार से फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन और मेडिकल कॉलेजों में फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की गई है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथैरेपी यूनिट स्थापित करने की भी सलाह दी गई है।
उपमुख्यमंत्री का संदेश
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व फिजियोथैरेपी दिवस 2025 पर सभी फिजियोथैरेपिस्ट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी रोगियों के पुनर्वास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मध्य प्रदेश सरकार ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प के तहत फिजियोथैरेपी सेवाओं को और सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
फिजियोथैरेपी इन समस्याओं में है कारगर:
- बड़ी चोटों की रोकथाम
- मांसपेशियों की ऐंठन कम करना
- सर्जरी के बाद रिकवरी
- शरीर में संतुलन सुधार
- बच्चों में अनुवांशिक बीमारियों का इलाज
- गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष देखभाल
हर उम्र के लिए जरूरी: विश्व फिजियोथैरेपी दिवस 2025 के अवसर पर, फिजियोथैरेपी को अपनाकर हम दर्द से राहत और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। यह ड्रग-फ्री इलाज हर उम्र के लिए जरूरी है और स्वस्थ वृद्धावस्था का आधार है।