Dussehra 2025: दशहरे पर पहनें इस रंग की साड़ी, लोग देखते ही कहेंगे- WOW

Dussehra 2025: दशहरा पर इस रंग की साड़ी पहनें, जो आपके लुक को आकर्षक और पारंपरिक दिखने में मदद करेंगी, जिसे देखकर लोग बोलेंगे 'वाह' क्या लग रही हो।

Updated On 2025-09-29 17:09:00 IST

दशहरे पर पहनें इस रंग की साड़ी (Image: Grok)

Dussehra 2025: त्यौहारों का मौसम आते ही हर महिला के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या पहनें? खासकर दशहरा जैसे शुभ पर्व पर जब घर-परिवार के साथ बाहर घूमने या किसी खास कार्यक्रम में जाना हो, तो पहनावा ऐसा होना चाहिए जो आकर्षक भी लगे और पारंपरिक भी। साड़ी भारतीय महिलाओं की सबसे पसंदीदा होती है, लेकिन दशहरे पर अगर आप सही रंग और स्टाइल की साड़ी चुनेंगी तो लोग देखते ही कहेंगे– Wow!

इन रंगों की साड़ी पहन सकती हैं


लाल रंग की साड़ी

दशहरे का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है, और लाल रंग इस दिन पहनने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, शक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है। लाल रंग की बनारसी या सिल्क साड़ी पहनकर आप न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक पाएंगी बल्कि त्योहार की रौनक भी बढ़ा देंगी। गोल्डन ज्वेलरी और लाल बिंदी के साथ यह लुक आपको रॉयल टच देगा।

पीले रंग की साड़ी

पीला रंग हमेशा से ही त्यौहारों के लिए शुभ माना गया है। दशहरे पर पीली कॉटन या जॉर्जेट साड़ी हल्के वर्क के साथ पहनें। यह रंग आपको ताजगी और चमक देगा। खासकर अगर आप दिन के समय पूजा या आउटिंग के लिए जा रही हैं तो पीली साड़ी आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगी।

हरे रंग की साड़ी

हरे रंग की साड़ी पहनना दशहरे के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है। यह रंग समृद्धि और नेचर का प्रतीक माना जाता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक आकर्षक और अलग लगे तो ग्रीन शेड्स की सिल्क या कॉटन ब्लेंड साड़ी ट्राई करें। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या गोल्डन चूड़ियों के साथ यह लुक और भी एलीगेंट लगेगा।


सफेद और गोल्ड

दशहरे पर अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो व्हाइट-गोल्ड कॉम्बिनेशन साड़ी पहनें। यह लुक आपको सबसे अलग और बेहद क्लासी बनाएगा। गोल्डन ज्वेलरी और रेड लिपस्टिक के साथ सफेद साड़ी त्योहार में चार चाँद लगा देगी।

दशहरे पर साड़ी पहनने के खास टिप्स

  • हल्के मेकअप के साथ बोल्ड लिपस्टिक लगाएं, ताकि साड़ी का रंग और निखरे।
  • ब्लाउज डिजाइन को मॉडर्न टच दें, जैसे डीप बैक, फुल स्लीव्स या ऑफ-शोल्डर स्टाइल।
  • ज्वेलरी के लिए गोल्ड या टेम्पल ज्वेलरी चुनें, ताकि ट्रेडिशनल वाइब्स आएं।
  • हेयरस्टाइल में बन या खुले कर्ल्स के साथ गजरा लगाना न भूलें।

दशहरा 2025 पर सही रंग की साड़ी न केवल आपके लुक को निखारेगी, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी दमकाएगी। चाहे आप लाल चुनें, पीला या हरा, हर रंग आपको त्योहार के लिए खास बनाएगा। इस बार दशहरे पर जब आप बाहर घूमने निकलें, तो ऐसी साड़ी पहनें कि लोग देखते ही कह उठें क्या खूब लग रही हो।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ। 

Tags:    

Similar News