Statue of Unity: स्टैचू ऑफ यूनिटी देखने जा रहे हैं? आसपास की 5 जगहें ज़रूर विजिट करें, दिल खुश हो जाएगा
Statue of Unity Near Places: गुजरात के केवड़िया में स्थिति स्टैचू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इसके आसपास भी कई दर्शनीय स्थल हैं।
स्टैचू ऑफ यूनिटी के आसपास घूमने वाली जगहें।
Statue of Unity Near Places: गुजरात राज्य सिर्फ व्यापार के लिहाज से ही नहीं पहचाना जाता है। अब स्टैचू ऑफ यूनिटी की वजह से भी इसे दुनियाभर में पहचान हासिल हो चुकी है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है और हर साल लाखों सैलानी इसे देखने के लिए पहुंचते हैं। आप भी अगर स्टैचू ऑफ यूनिटी देखने जा रहे हैं। यहां घूमने के बाद आसपास की कुछ और फेमस जगहें विजिट कर सकते हैं।
स्टैचू ऑफ यूनिटी के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमकर यादगार लम्हें अपने भीतर समेट सकते हैं। ये जगहें नेचुरल ब्यूटी, इतिहास और आधुनिक आर्किटेक्चर का शानदार संगम है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बेहतरीन जगहों के बारे में।
स्टैचू ऑफ यूनिटी के आसपास 5 फेमस जगहें
सरदार सरोवर बांध: स्टैचू ऑफ यूनिटी से कुछ ही दूरी पर सरदार सरोवर बांध स्थित है। यह एशिया के सबसे बड़े बांधों में से एक है। यहां से नर्मदा नदी का शानदार नजारा देखा जा सकता है। सनराइस और सनसैट के समय बांध के किनारे खड़ा होना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है।
ज़रवानी झरने: प्रकृति प्रेमियों के लिए ज़रवानी वॉटरफॉल एक बेहतरीन जगह है। हरियाली से घिरे इस झरने का नजारा मानसून में तो दिल जीत लेता है। यहां पिकनिक और ट्रेकिंग का भी मज़ा लिया जा सकता है।
फूलों की घाटी: स्टैचूऑफ यूनिटी के पास बनी फ्लॉवर ऑफ वैली पर्यटकों के लिए अट्रैक्शन का बड़ा केंद्र है। रंग-बिरंगे फूलों से सजी यह घाटी मनमोहक नजारे देती है। बेहतरीन फोटो की चाहत रखने वाले और नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
लक्ष्मी विलास पैलेस: वडोदरा में स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस स्टैचूऑफ यूनिटी से करीब 65 किलोमीटर दूर है। यह भारत के सबसे खूबसूरत महलों में गिना जाता है। इस पैलेस की वास्तुकला, शाही अंदाज और म्यूजियम देखने लायक हैं।
राजपीपला किला: इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए राजपीपला किला एक बेहतरीन जगह है। यह किला रियासतकाल की झलक दिखाता है और यहां से आसपास के इलाकों का सुंदर नजारा दिखाई देता है।