Health Tips: डिनर के बाद सीधा बिस्तर? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Health Tips: रात का खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत पाचन को बिगाड़ सकती है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है। जानें इससे होने वाले नुकसान।
खाना खाने के तुरंत बाद सोने के नुकसान (Image: Grok)
Health Tips: कुछ लोग थकान के चलते अक्सर रात का खाना खाने के तुरंत बाद ही बिस्तर पर चले जाते हैं। यह आदत भले ही आरामदायक लगे, लेकिन सेहत के लिए खतरनाक है। हमारे शरीर को खाना पचाने के लिए समय चाहिए होता है। लेकिन अगर आप रात का खाना खाने के बाद सीधा सो जाते हैं, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि इस आदत से आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं आप
अपच और गैस की समस्या
डिनर के बाद तुरंत लेटने से खाना ठीक से पच नहीं पाता। पेट पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। यह समस्या धीरे-धीरे क्रॉनिक भी हो सकती है।
एसिडिटी की दिक्कत
खाने के बाद अगर आप लेट जाते हैं तो पेट का एसिड ऊपर की ओर बढ़ने लगता है, जिससे एसिडिटी की समस्या होती है। यह लगातार होने पर आपके पेटृ कमजोर होने लगता है।
दिल की बीमारियों का खतरा
अधिकतर लोग नहीं जानते कि डिनर के तुरंत बाद सोने से cholesterol level और blood pressure पर असर पड़ सकता है। यह आदत लंबे समय में heart disease बढ़ा देती है।
मोटापा बढ़ जाना
अगर खाना खाने के तुरंत बाद आप सो जाते हैं तो शरीर कैलोरी बर्न नहीं कर पाता। नतीजा यह होता है कि खाना फैट के रूप में जमा हो जाता है और धीरे-धीरे मोटापा बढ़ने लगता है। यह weight gain आजकल युवाओं में बहुत आम हो गई है।
नींद ठीक से न आना
डिनर के बाद तुरंत लेटने से नींद गहरी नहीं आती। कई बार सीने में जलन, भारीपन और बेचैनी की वजह से बार-बार नींद टूटती है। यह आदत आपको sleep disorder जैसी परेशानी की तरफ भी ले जा सकती है।
डायबिटीज का खतरा
रात का खाना खाने के तुरंत बाद सोना insulin resistance को बढ़ा सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर
पाचन तंत्र की गड़बड़ी और नींद की खराब गुणवत्ता का असर सीधा दिमाग पर पड़ता है। आप चिड़चिड़े, तनावग्रस्त और थके-थके महसूस करते हैं। लंबे समय तक यह आदत दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती है।
डिनर के बाद क्या करना चाहिए
- डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप रखें।
- खाने के बाद हल्की सैर करें।
- बहुत भारी और तैलीय खाना खाने से बचें।
- सोने से पहले गुनगुना पानी पिएं।
- डिनर हमेशा हल्का और जल्दी करें।
डिनर के तुरंत बाद बिस्तर पकड़ने की आदत धीरे-धीरे शरीर को कई गंभीर बीमारियों की ओर धकेल सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत बनी रहे, तो डिनर के बाद कुछ समय सक्रिय रहें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखी गई हैं। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह (का विकल्प नहीं हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए हमेशा डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।