Hartalika Teej: प्रेग्नेंसी में रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन नियमों का जरूर करें पालन

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज सबसे मुश्किल व्रतों में एक है। ऐसे में इस व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

Updated On 2024-09-04 17:57:00 IST
Hartalika teej पर गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान।

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का त्यौहार 6 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू सभ्यता के अंदर इस व्रत का एक विशेष महत्व है, जिसे हर साल किया जाता है। इसलिए इसे बीच-बीच में छोड़कर नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी के समय में भी हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। यदि आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो व्रत के दौरान आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ताकि आपके गर्भ में पल रहा बच्चा और आप दोनों ही स्वास्थ रहे हैं। तो आइए जानते हैं... 

ये भी पढ़ेः-  इन मेहंदी डिजाइन से हरतालिका तीज पर बढ़ाएं हाथों की शोभा, देखें लेटेस्ट Design

हरतालिका तीज व्रत के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान- 

  1. प्रेग्नेंसी के दौरान यदि आप तीज का व्रत रखना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। यदि डॉक्टर आपको व्रत रखने की सलाह दें तो आप व्रत रख सकती हैं। 
  2. प्रेग्नेंसी के वक्त भी तीज का व्रत रख रही हैं, तो आप साधारण व्रत कर सकती हैं। क्योंकि गर्भवती महिलाओं को शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप निर्जला व्रत की जगह सिंपल व्रत रखकर पूजा कर सकती हैं। 
  3. प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों तक बिल्कुल व्रत न करें।
  4. व्रत के रखने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरल पदार्थों- नारियल पानी, जूस, दूध का अधिक सेवन करें। आप चाहे तो व्रत के दिन भी इन चीजों का सेवन कर सकती हैं। 
  5. व्रत वाले अधिक से अधिक आराम करते रहें। ताकि शाम की पूजा आप अच्छे से बिना किसी थकावट के कर सकें। 
  6. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओ को झूला नहीं झूलना चाहिए।

ये भी पढ़ेः- हरतालिका तीज पर कलाईयों की शोभा बढ़ाएंगी ये चूड़ियां, देखें ट्रैक्टिव ऑप्शंस

इन चीजों का सेवन न करें
व्रत के दिन आप तरल पदार्थ जैसे फल-जूस आदि का सेवन कर सकती हैं। लेकिन गलती से भी चाय-कॉफी का सेवन करें। क्योंकि पूरे दिन भूखे रहने और फिर चाय-कॉफी पीने से आपको पेट दर्द और सीडिटी की समस्या हो सकती हैं। 

इसके साथ ही एक बात का और आपको विशेष ध्यान रखना है। जैसे तीज के व्रत में महिलाएं पूरी रात जागरण और घंटों तक बैठकर भजन-संध्या करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के समय आप इन चीजों से परहेज करें। क्योंकि अधिक गाना-बजाना और शोर गुल बच्चे के लिए ठीक नहीं। 

Similar News