Ceiling Fan: सीलिंग फैन में 3 ब्लेड ही क्यों होती है, जानें इसके पीछे की वजह

Ceiling Fan: सीलिंग फैन लगभग हर घरों पर पाया जाता है, लेकिंन क्या आपको पता है कि घर में लगे सीलिंग फैन में तीन पंखुड़िया ही क्यों होती हैं, जबकि टेबल फैन में चार और स्टैंड फैन में दो पंखुड़ियां होती है।

Updated On 2024-04-11 16:52:00 IST
Ceiling Fan

Ceiling Fan: सीलिंग फैन लगभग हर घरों पर पाया जाता है, लेकिंन क्या आपको पता है कि घर में लगे सीलिंग फैन में तीन पंखुड़िया ही क्यों होती हैं, जबकि टेबल फैन में चार और स्टैंड फैन में दो पंखुड़ियां होती है। हलांकि, पश्चिमी देशों के सीलिंग फैन में 4 ब्लेड वाली पंखियां होती है। ऐसे में सवाल उठता है, कि सीलिंग फैन में ज्यादातर 3 पंखुड़ियां ही क्यों होती हैं।

अलग-अलग फैन में पंखुड़ियों को बढ़ाना और घटाना विज्ञान पर आधारित होता है। भले ही आम लोग यह सोचें कि पंखे में पंखुड़ियों की संख्या बढ़ा देने से हवा तेज होगी, लेकिन ऐसा नहीं हैं। पंखुड़ियां की संख्या ज्यादा करने से फैन भारी हो जाएगा और हवा धीमी हो जाएगी। भारत में पंखों को लगाने की मु्ख्य वजह तेज हवा है। इसलिए सीलिंग फैन तीन ब्लेड वाले उपयोग किए जाते हैं। जबकि स्टैंड वाले फैन में 2 ब्लेड होती है। इसलिए यह फैन और भी तेज हवा देता है।

विदेश में 4 ब्लेड के पंखे का होता है ज्यादा उपयोग
भारत में पंखों का इस्तेमाल हवा के लिए किया जाता है, तो फिर विदेशों में 4 ब्लेड वाला सीलिंग फैन क्यों उपयोग किया जाता है। आपको जानकारी के लिए के लिए बता दें, कि पश्चिमी देश में गर्मी के मौसम में एसी की हवा को फैलाने के लिए इन 4 पंखों वाले सीलिंग फैन का इस्तेमाल किया जाता है। जो एसी की हवा को कमरें में आसानी से फैला सके।

6 पंखुड़ियों वाले भी मिलते हैं फैन
अगर आप सोचते हैं कि दुनिया में सिर्फ 2-3 या 4 पंखुड़ियां वाले फैन होते है, तो आपको बता दें कि 4, 5 और 6 ब्लेड वाले पंखे भी होते हैं। इन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाता है। अब मार्केट में 4 पंखुडियों वाले सीलिंग फैन भी बहुतायत में उपलब्ध हैं। लोग इनका उपयोग अपनी सुविधा के अनुसार कर रहे हैं।

इक्षांत उर्मलिया

Similar News