Sawan Somwar Vrat 2024: सावन का व्रत पहली बार रख रहे हैं तो जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं!

साल 2024 का पहला सावन सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन सोमवार में कई लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Updated On 2024-07-20 14:42:00 IST
Sawan Somwar Vrat Food

Sawan Somwar Vrat 2024: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अराधना की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। माना जाता है कि श्रावण मास में भगवान शिव की अराधना करने और उनके लिए व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा गया है कि भगवान भोलेनाथ दयालु हैं और भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए लोग उन्हें खुश करने के लिए व्रत रखते हैं।

2024 के पहले सावन सोमवार की तिथि
साल 2024 में सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। व्रत की तिथि का आरंभ रविवार यानी 21 जुलाई 2024 की दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा और समापन सोमवार 22 जुलाई 2024 की दोपहर 01 बजकर 11 मिनट पर होगा। 

अगर आप पहली बार सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि व्रत के दौरान क्या चीजें खा सकते हैं और क्या नहीं। व्रत के दौरान कमजोरी महसूस ना हो इसके लिए कुछ ना कुछ खाना जरूरी होता है, पर ऐसे में आप अनाज का सेवन नहीं कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहें वर्त में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।

क्या खाना चाहिए?

  • इस दौरान आप फलों का सेवन कर सकते हैं। पूरे दिन फल खाने से भी आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे। ये पौष्टिक के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी है।
  • सावन के व्रत में आप साबूदाने की खिचड़ी या खीर बना कर खा सकते हैं।
  • आलू और मूंगफली भी व्रत के दैरान खाया जाता है। उबले आलू को घी या तिल के तेल में हरी मिर्च, जीरा और सरसों दाने के साथ हल्का फ्राय कर सकते हैं।
  • कच्चा नारियल भी व्रत में खाया जाता है। नारियल पानी भी पी सकते हैं, इससे आपको एनर्जी मिलती है।
  • मोरधन भी व्रत में खाया जाता है। इसे आप दूध या सब्जियों के साथ उपमा स्टाइल में फ्राय कर के खा सकते हैं। 

क्या नहीं काना चाहिए-

  • गलती से भी व्रत में आटा का सेवन न करें। आटे से बनी चीजों के सेवन से व्रत खंडित हो जाता है, इसलिए व्रत में इसा न खाएं।
  • अनाज-दाल भी व्रत को खंडित करता है।
  • सावन के व्रत में नमक नहीं खाया जाता है। ऐसे में आप सेंधा नमक या काला नमक का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सादा नमक बिल्कुल भी न खाएं।
  • इस व्रत में मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। मसाले व्रत को खंडित करते हैं क्योंकि यह तामसिक भोजन में आता है। 

Similar News