Uttarakhand Travel Tips: फरवरी में देवभूमि उत्तराखंड घूमने का बनाएं प्लान, सुकून ऐसा, लौटने का नहीं होगा मन

Uttarakhand Travel Tips: देवभूमि कहलाने वाले उत्तराखंड में घूमना एक अलग ही सुकून देता है। फरवरी में आप यहां की ऑफबीट जगहों को घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Updated On 2024-02-16 14:26:00 IST
उत्तराखंड की खूबसूरती सफर को यादगार बना देगी।

Uttarakhand Travel Tips: आप अगर घूमने के शौकीन हैं तो उत्तराखंड आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। खूबसूरत वादियों के साथ ही नेचुरल ब्यूटी से भरा ये राज्य अपनी अलग ही छटा बिखेरता है। धार्मिक रूप से भी उत्तराखंड विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि इसे देव भूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड में किसी भी मौसम में घूमने जाया जा सकता है। फरवरी का महीना भी यहां छुट्टियां बिताने के लिए काफी मुफीद है। 

उत्तराखंड एक ऐसी जगह है जहां छुट्टियां बिताने के बाद आपका लौटने का मन नहीं करेगा। यहां की लोकप्रिय जगहों के बारे में तो सभी जानते हैं। आप हम आपको यहां की कुछ ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां घूमना आपके लिए यादगार बन जाएगा। 

पियोरा - उत्तराखंड में अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य को निहारना चाहते हैं तो अल्मोडा और नैनीताल के बीच मौजूद खूबसूरत जगह पियोरा पहुंचें। यहां आपको खूबसूरत कुमांऊ पर्वतमाला के जंगल और सेब और प्लम के बागानों का नजारा मिलेगा। यहां छुट्टियां बिताकर आप खुद को प्रकृति के काफी करीब महसूस करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: नालंदा, बोधगया और राजगीर...बिहार घूमने का प्लान है तो 5 जगह जरूर जाएं, यादगार रहेगा सफर

धारचूला - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला स्थित है, जो कि एक खूबसूरत और शांत जगह है। ये इलाका चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है। यह सुकून से भरी जगह है और यहां आपको मसूरी, नैनीताल जैसी चहल पहल नहीं दिखाई देगी। यहां मानसरोवर झील, चिकरीला डैम, ओम पर्वत को देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कम बजट में घूम सकते हैं हिमाचल का 'मिनी थाईलैंड', नेचुरल ब्यूटी बना देगी दीवाना, नया साल बनेगा यादगार

अस्कोट - उत्तराखंड में स्थित अस्कोट भले ही ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो, लेकिन यह अपनी खूबसूरती के लिए अलग पहचान रखता है। यह पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में स्थित है। यहां किसी समय 80 किले हुआ करते थे। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए असकोट स्टार्टिंग पाइंट भी है। 

Similar News