Rangoli Designs: धनतेरस हो या दिवाली.. घर-आंगन में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, मात्र 10 मिनट में हो जाएंगी तैयार

दिवाली या धनतेरस के मौके पर अगर आप घर के आंगन और मुख्य द्वार पर रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रही हैं, तो यहां हम आपको कुछ खास और सिंपल रंगोली डिजाइन बताने जा रहे हैं।

Updated On 2024-10-27 11:47:00 IST
Rangoli Designs: धनतेरस हो या दिवाली.. घर-आंगन में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, मात्र 10 मिनट में हो जाएंगी तैयार

Rangoli Designs: इस साल 29 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस दिवाली समारोह की शुरुआत का संकेत देता है। इस दिन लोग आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस मौके पर अधिकतर सभी लोग अपने-अपने घर आंगन में रंग-बिरंगे रंगों से रंगोलियां बनाते हैं। यदि आप भी अपने घर-आंगन में रंगोली बनाने के लिए कई यूनिक और सिंपल डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम धनतेरस से लेकर दिवाली तक के लिए रंगोली के यूनिक डिजाइन लेकर आए हैं जिससे आप आईडिया ले सकते हैं। आइए इन डिजाइन्स को देखें.... 

Rangoli Designs: यूनिक रंंगोली डिजान से सजाएं घर आंगन 

1. यह दिया और कमल वाली रंगोली बेहद खूबसूरत और यूनिक है, जिसे आप भी धनतेरस या दिवाली के दिन अपने आंगन में बना सकती है। यदि आपका घर का आंगन बढ़ा है, तो इस प्रकार की रंगोली आपके आंगन की सुंदरता में चांर चांद लगे देगी। इस प्रकार की रंगोली को बनान बेहद आसान है। इसमें आपको गुलाबी, हरे, पीले और सफेद रंग की जरूरत पड़ेगी। 

rangoli design

2. यह रंगोली दिवाली के दिन के लिए एकदम परफेक्ट है। इस प्रकार की रंगोली आपके घर-आंगन में बेहद प्यारी लगेगी। जिसे देखकर हर कोई तारीफ करेगा। 

Rangoli Designs

3. धनतेरस शब्द 'धन' और 'तेरस' से मिलकर बना है। इसका मतलब धन यानी पैसे और तेरस कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन को दर्शाता है। इस दिन को देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर का स्वागत करने के लिए सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन खरीदे जाते है। ऐसे में आप मां लक्ष्मी और कुबेर जी को खुश करने के लिए इस प्रकार की सिंपल रंगोली डिजाइन बना सकते है।

Rangoli designs

4. दिवाली दिन देवी लक्षमी जी की मुख्य रूप से पूजा की जाती है ताकि माता लक्ष्मी की कृपया आप पर बनी रहे हैं। ऐसे में आप देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए इस प्रकार के रंगोली डिजाइन बना सकती है। इसे बनाने के लिए बस आपको कुछ रंगोली के रंगो की जरूर होगी, जिसे आप माचिस की तीले से आसानी से बना सकते है। 

5. घर के बाहर या आंगन में आप इस प्रकार की रंगोली भी बना सकते है। ये रंगोली घर की इंट्रेंस पर काफी खूबसूरत लगेगी, जिसे देखकर आस पड़ोस के लोग जमकर तारीफ करेंगे।

rangoli designs

 

 

Similar News