Post Holi Skin Care Tips: अभी भी नहीं निकला है होली का रंग, तो अपनाएं ये तरीका

Post Holi Skin Care Tips: देश में आज होली का जश्न मनाया गया है। ऐसे में अधिकतर लोगों को होली खेलना पसंद होता है। हालांकि, कई बार रंगों से होली खेलने पर शरीर से रंग जल्दी नहीं उतरता है और कई बार रंग एकदम शरीर से चिपक जाता है। वहीं अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो ये टिप्स जरूर अपनाएं

Updated On 2024-03-25 23:35:00 IST
अभी भी नहीं निकला है होली का रंग,तो अपनाएं ये तरीका

Post Holi Skin Care Tips: देश में आज होली का जश्न मनाया गया है। ऐसे में अधिकतर लोगों को होली खेलना पसंद होता है। वहीं होली खेलने का एक अलग ही मजा है और चारों ओर माहौल रंगीन हो जाता है। हालांकि, कई बार रंगों से होली खेलने पर शरीर से रंग जल्दी नहीं उतरता है और कई बार रंग एकदम शरीर से चिपक जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अब तक आपके शरीर से रंग नहीं निकला है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है। जिससे आपकी त्वचा से होली के रंग मिनटों में दूर हो जाएगा। आइए जानते है इसके घरेलू उपाय...

होली का रंग हटाने के लिए नींबू के रस से चेहरे को रगड़ें 

  • नींबू होली के रंगों को हटाने में बेहद मददगार साबित होता है।
  • नींबू अपने प्राकृतिक ब्लीचिंग और सफाई गुणों के लिए जाना जाता है।
  • एक ताजे नींबू को आधा काट लें और उसका रस एक कटोरे में निचोड़ लें।
  • अब होली के रंगों को हटाने के लिए एक सूती या मुलायम कपड़े को नींबू के रस में डुबोकर धीरे-धीरे चेहरे पर रगड़ें।
  • फिर नींबू के रस को चेहरे पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें।
  • फिर चेहरे को पानी से धो लें।

बेसन और सरसों के तेल का फेस मास्क बना कर चहरे पर लगाएं

  • बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है जो मृत त्वचा कोशिकाओं और चेहरे की अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है।
  • सरसों का तेल त्वचा को पोषण और नमी देने का काम करता है।

ऐसे बनाएं बेसन और सरसों के तेल का फेस मास्क

  • बेसन और सरसों के तेल का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • फिर उसमें बराबर मात्रा बेसन और सरसों का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस मास्क को चेहरे पर या जहां आप रंग हटाना चाहते हैं वहां लगाएं।
  • पेस्ट को चेहरे पर करीब 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पेस्ट को हटा लें।
  • फिर चेहरे को गर्म पानी से धो लें और तौलिए से चेहरे को पोंछ लें।

ध्यान दें:- चहरे से फेस मास्क हटाने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करना न भूलें, क्योंकि त्वचा की नमी को फिर से भरने और उसके प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग महत्वपूर्ण है। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से एलर्जी की समस्या है तो इसके इस्तेमाल से बचें।

 

Similar News