March Holiday: होली का महीना... मार्च में 5 संडे समेत मिलेंगी 9 छुट्टियां; यहां नोट करें डेट

March Holiday: इस महीने होली, जुमात-उल-विदा, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 5 रविवार भी होंगे।

Updated On 2025-02-27 18:52:00 IST
march 2025 holiday list

March Holiday: मार्च महीना छात्रों के लिए परीक्षा और नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों का समय होता है, लेकिन इस बार मार्च 2025 में उन्हें कुछ खास छुट्टियां भी मिलने वाली हैं। इस महीने होली, जुमात-उल-विदा, गुड़ी पड़वा और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 5 रविवार भी होंगे। ऐसे में इस महीने 9 छुट्टियां मिलने वाली है।

अगर आप भी मार्च 2025 में स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो यहां उन खास तारीखों की जानकारी दे रहे हैं।

मार्च 2025 में स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट

  • 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन
  • 14 मार्च (शुक्रवार): होली
  • 28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा
  • 30 मार्च (रविवार): चैत्र शुक्लादी / गुड़ी पड़वा / उगादि / चेटीचंड
  • 31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर

इन त्योहारों का महत्व
13 मार्च - होलिका दहन

होलिका दहन, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है, 13 मार्च को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग होलिका जलाकर अपनी परेशानियों को खत्म करने की प्रार्थना करते हैं और अगले दिन रंगों के त्योहार होली की शुरुआत होती है।

14 मार्च - होली
होली का त्योहार भारत में सबसे ज्यादा उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग-गुलाल खेलते हैं, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हैं और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते हैं। यह त्योहार भाईचारे और खुशियों का संदेश देता है।

28 मार्च - जुमात-उल-विदा
जुमात-उल-विदा रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और कुरान का पाठ करते हैं।

30 मार्च - गुड़ी पड़वा, उगादि और चेटीचंड
गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। जबकि, उगादि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नववर्ष का शुभारंभ माना जाता है। इसके अलावा, चेटीचंड सिंधी समुदाय के लिए नववर्ष का प्रतीक है।

31 मार्च - ईद-उल-फितर
रमजान के महीने के समाप्त होने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग विशेष नमाज अदा करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और मीठे पकवान बनाकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

Similar News