Mango for Health: पानी में रखने के बाद ही क्यों खाना चाहिए आम? जवाब जानेंगे तो आप भी ऐसे ही खाना कर देंगे शुरू

Mango for Health: गर्मी के दिनों में घरों में आम खूब खाए जाते हैं। कई लोग आम सीधे खा लेते हैं, लेकिन इसे कुछ वक्त पानी में रखने की सलाह दी जाती है। जानिए ऐसा क्यों..

Updated On 2024-04-27 09:32:00 IST
आम खाने का सही तरीका क्या है?

Mango for Health: गर्मी के दिनों में मार्केट में आम की बहार आई हुई है। घरों में भी खूब आम आ रहे हैं और कभी आमरस तो कभी सीधे ही इसका लुत्फ उठाया जा रहा है। बहुत से लोग आम देखते ही इसे खाने में जुट जाते हैं, वहीं कुछ लोग आम को पहले कुछ वक्त के लिए पानी में ठंडा करते हैं और उसके बाद ही खाते हैं। ऐसे में जेहन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर आम खाने का सही तरीका क्या है? 

आम को सीधे ही खा लेना चाहिए या पानी में भिगोने के बाद ही इस फल का सेवन करना चाहिए। आपके दिमाग भी अगर इस सवाल का जवाब खोज रहा है तो आइए जानते हैं इसका जवाब। 

इसे भी पढ़ें: Heat Wave Home Remedies: लू लगने के बाद सबसे पहले करें ये काम, जानें इस दौरान क्या करना चाहिए? घरेलू उपाय भी आएंगे काम

कैसे खाना चाहिए आम?
रसीले आम का स्वाद हर कोई लेना चाहता है। आम में विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स का भंडार छिपा है। आम की तासीर गर्म होती है ऐसे में आम को सीधे खाने के बजाय उसे पानी में कुछ वक्त के लिए भिगोकर ही खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, आम में फाइटिक एसिड पाया जाता है जो कि शरीर में जाने के बाद बॉडी हीट को बढ़ा देता है। 

जब आम को पानी में कुछ वक्त तक भिगोकर रखा जाता है तो ये कंपाउंड न्यूट्रल हो जाता है। इससे आम खाने के बाद शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती है। सीधे आम खाने से कई लोगों को अपच, दस्त जैसी समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: फल एक फायदे अनेक: 20 रुपये का लाल फल है कमाल, 5 बड़ी बीमारियों की कर देगा छुट्टी, डॉक्टर रोज खाने की देते हैं सलाह

मुहांसे, कब्ज की बन सकता है वजह
आम को सीधे खाना कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आप अगर आम के खूब शौकीन हैं और एक बार में ज्यादा आम खाते हैं तो थोड़ा संभल जाएं। आम में थर्मोजेनिक तत्व भी पाया जाता है और ये भी बॉडी का तापमान बढ़ा देता है। बिना भिगोए आम खाने से चेहरे पर फुंसियां, पिंपल्स और पेट में कब्ज जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Similar News