Fashion Tips: सावन के दिनों में खूबसूरत दिखने के लिए श्रृंगार में जरूर शामिल करें हरी चूड़ियां, मिलेगी कई वैराइटी

Fashion Tips: सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ होता है। हरी चूड़ियों को सुख और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए आप इन चूड़ियों को अपने आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।  

Updated On 2024-07-22 17:05:00 IST
हरतालिका तीज पर श्रृंगार में शामिल करें हरी चूड़ियां।

Fashion Tips: सावन का महीना शुरु हो गया है और इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। सावन महीना भगवान शिव पूजा-अर्चना और साधना के लिए समर्पित है। इस महीने में सोलह श्रृंगार खास कर चूड़ी कंगनों का विशेष महत्व भी होता है। मान्यता है कि सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ होता है। हरी चूड़ियों को सुख और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही ट्रेंडी हरी चूड़ी कंगन के बारे में बता रहें है, जिसे आप अपने आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यह आपके ऊपर खूब जचेगी।  
 
राजवाड़ी हरी चूड़ियां 
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और यह पहला सावन है, तो आप इस सावन में राजवाड़ी हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। या फिर जो महिलाएं चूड़ियों का पूरा सेट पहनना पसंद करती हैं, वे भी राजवाड़ी हरी चूड़ियां पहन सकती हैं।

कुंदन जड़े कंगन
जिन महिलाएं को चूड़ियां पहनना नहीं पसंद रहता। वे सावन में कुंदन जड़े कंगन पहन सकती हैं। यह कंगन साड़ी के साथ सूट पर अच्छी लगेगा। यह ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। 
  
वेलवेट चूड़ियां
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद नहीं है, तो आप सूट के ऊपर वेलवेट चूड़ियां पहन सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत और सिंपल लगता है। आपके लिए यह एक डिफरेंट ऑप्शन भी हो सकता है। जो लोगों को काफी पसंद आता है।

मेटल की हरी चूड़िया
कुंवारी लड़कियां भी अगर सावन में हरी चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो वह मेटल की हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। ये चूड़ियां दिखने में सिंपल हैं, लेकिन आपके लुक में चार चांद लगा देती हैं।

हरा ब्रेसलेट 
कुछ लड़कियों को भी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं होता है। ऐसे में वे हरा ब्रेसलेट को सावन के महीने में पहन सकती हैं। ब्रेसलेट जो कुर्ती के साथ इंडो वेस्टर्न ड्रेस में काफी सुंदर लगेगा। इसके अलावा ब्रेसलेट साड़ी पर भी बेहद ही सुंदर दिखता है।

आकांक्षा तिवारी

Similar News