IRCTC Puri Package: मानसून में करें पुरी के दर्शन; आईआरसीटी लेकर आया खास पैकेज

IRCTC Puri Package: पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि है यहां अनेक मंदिर,मठ और दर्शनीय स्थल है, जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं पुरी के बारे में।

Updated On 2024-06-18 12:24:00 IST
IRCTC Puri Package

IRCTC Puri Package: आईआरसीटीसी हर बार अपने यात्रियों के लिए कोई ना कोई शानदार टूर पैकेज लेकर आता है। इस बार का टूर पैकेज भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी का है। अगर आप भी समुद्र प्रेमी हैं और प्राचीन मंदिरों को देखने की इच्छा रखते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए बहुत खास है।

2 दिन और एक रात का पैकेज
पुरी ट्रिप का पैकेज 2 दिन और एक रात का है। पैकेज का नाम PURI - A TOURIST PARADISE EX - PURI है। जिसमें आप कई मंदिरों, समुद्र और झील के साथ चिल्का झील/कोणार्क/पुरी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान आपको प्राचीन वास्तुकला को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। तो आईए जानते हैं क्या होगी इस ट्रिप की कीमत और इससे संबंधित बाकी जानकारियां।
        
पुरी पैकेज क्यों है खास
आईआरसीटीसी के टूर के दौरान यात्रियों के खाने से लेकर आने-जाने और होटल में रुकने तक की व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा ही की जाती है। पुरी टूर के दौरान पर्यटक यहां के प्रसिद्ध मठों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला के इतिहास से परिचित होंगे। इस प्रकार बहुत ही कम और सस्ते दाम में आईआरसीटीसी पर्यटकों को पुरी भ्रमण करवा रहा है।

6590 रुपए में टूर पैकेज स्टार्ट
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की कीमत हमेशा किफायती होती है। इसके लिए एक व्यक्ति को ₹ 16350/- देने होंगे। जबकि दो लोगों के साथ में जाने पर पैकेज की कीमत ₹ 8860/- प्रति व्यक्ति हो जाएगी। वहीं, अगर तीन लोग साथ में जाएंगे तो इसका किराया घटकर ₹ 6590/- प्रति व्यक्ति हो जाएगा।

बात अगर बच्चों के किराए की कि जाए, तो बिस्तर लेने या न लेने पर किसी भी बच्चे को एक ही मूल्य देना होगा, जो ₹4000/- है।

नोट: अगर आप भी इस स्पेशल टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

Similar News