Homemade Remedies for Pimples : चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएं बेदाग त्वचा

चेहरे पर पिंपल्स आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय होते हैं। त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। 

Updated On 2024-09-30 21:00:00 IST
पिंपल्स हटाने के घरेलू नुस्खे

Homemade Remedies for Pimples : चेहरे पर पिंपल्स आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। जिसकी वजह आप काफी दिक्कतों का सामना करते हैं। कुछ लोग तो पिंपल्स से जल्द छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त उत्पादों को उपयोग करने लगते हैं। लेकिन इस तरह के केमिकल को इस्तेमाल करने से पिंपल्स सही होने की जगह और भी ज्यादा होने लगते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय होते हैं। ये प्राकृतिक होने के साथ-साथ त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को ठंडक भी प्रदान करता है।

  • ताजे एलोवेरा की पत्ती से जेल निकाल लें। 
  • इसे सीधे पिंपल्स पर लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • एलोवेरा जेल को रोजाना लगाने से पिंपल्स जल्दी ठीक होते हैं।

बेसन और दही का मास्क

बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करता है, जबकि दही त्वचा को नरम और मॉइस्चराइज़ करता है। यह मास्क पिंपल्स के लिए काफी फायदेमंद है।

  • 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें।

नीम का पेस्ट

नीम में प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स के कारण बनने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और त्वचा की साफ-सफाई में मदद करते हैं।

  • नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इसे पिंपल्स पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें।
  • इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें।

बर्फ से सिकाई

बर्फ से सिकाई करने से पिंपल्स की सूजन और रेडनेस को कम किया जा सकता है। यह त्वचा के पोर्स को टाइट करता है और अतिरिक्त तेल को कम करता है।

  • बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह पर 1-2 मिनट तक रखें।
  • दिन में 2-3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

संतरे के छिलके का पेस्ट 

संतरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं।
संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें।

  • इस पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें।
  • यह उपाय त्वचा के तेल को नियंत्रित करता है और पिंपल्स को ठीक करता है।

Similar News