Poha Burfi: नवरात्रि में मां दुर्गा को चढ़ाएं पोहा बर्फी, जानें बनाने का आसान ट्रिक्स
नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको पोहा बर्फी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आप मां दुर्गा के भोग में शामिल कर सकती हैं।
By : Sneha Maurya
Updated On 2024-10-06 17:09:00 IST
Poha Burfi: नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर लोग पूरी श्रद्धा से मां की पूजा-अर्चना करते हैं और कई लोग नवरात्रि पर उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि के मौके पर लहसुन-प्याज का सेवन नहीं किया जाता है और शुद्ध खाना खाया जाता है और तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भोग में पोहा बर्फी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी...
सामग्री
- 1 कप पोहा
- 1 कप नारियल(कद्दूकस किया)
- 1 कप चीनी
- 1/2 कप घी
- 1/4 कप दूध
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश)
- एक चुटकी केसर
बनाने का तरीका
- पोहा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को साफ करक एक पैन में हल्का सुनहरा भून लें।
- जब भून जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें।
- दूसरी तरफ एक पैन में दूध गर्म करें। उसमें ग्रेट किया नारियल डालें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
- जब तक नारियल नरम न हो जाए और दूध गाढ़ा न हो जाए। तब तक पकाएं।
- फिर दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब तक चाशनी का एक तार जितना गाढ़ा न हो जाए।
- अब चाशनी में भुना हुआ पोहा पाउडर डालें। साथ ही उसमें नारियल और दूध का मिश्रण भी मिक्स करें और 4-5 मिनट तक पकाएं।
- ध्यान रखें इसे बीच-बीच में लगातार चलाते रहें। ताकि उसमें गांठ न पड़े। अब इस मिश्रण में घी डालें और लगातार चलाएं।
- इससे बर्फी का स्वाद और ज्यादा होगा। अब इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। चाहे तो आप चुटकी भर केसर भी डाल सकते हैं।
- अब एक प्ले या बर्फी ट्रे में घी लगाकर तैयार मिश्रण डालें और समान रूप से फैलाएं। फिर किसी फ्लैट करछी से धीरे से दबाएं।
- अब इसे ठंडा होने के लिए लगभग एक घंटे फ्रीस में रख दें। जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए।
- तब इसे चौकोर या मनपसंद आकार में काटकर मां दुर्गा को भोग में चढ़ाएं।