Curd Making Tips: गाढ़ा दही जमाने का जान लें आसान तरीका, जमेगी मोटी मलाई, स्वाद भी होगा दोगुना

Curd Making Tips: ज्यादातर घरों में दही मार्केट से खरीदकर लाते हैं। आप बाजार जैसा दही घर पर भी जमा सकते हैं। इस आसान ट्रिक से मार्केट जैसा टेस्टी और मोटी मलाई वाला दही जमता है।

Updated On 2024-08-30 10:50:00 IST
दही जमाने का तरीका।

Curd Making Tips: दही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही का कई तरीके से खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लगभग सभी लोग दही का किसी न किसी रूप में नियमित सेवन करते हैं। बहुत से लोग मार्केट से दही खरीदकर खाते हैं, वहीं कई लोग घर पर ही दही जमाना पसंद करते हैं। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल रहता है कि मार्केट जैसा टेस्टी दही नहीं जमता है। 

आप भी अगर घर पर दही जमाते हैं, लेकिन मार्केट के दही जैसी मोटी मलाई और गाढ़ापन नहीं आता है तो चिंता न करें। हमारी बताई विधि से दही को जमाने पर न सिर्फ इसमें मोटी मलाई जमेगी, बल्कि इसका स्वाद भी काफी बढ़ जाएगा। 

दही जमाने का सही तरीका
मार्केट जैसा दही जमाना बहुत आसान है, बस छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। सबसे पहले दूध को एक बर्तन में डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें। दूध उबलने के बाद आंच को धीमी कर दें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर ही दूध को पकाते रहें।

इसे भी पढ़ें: Banana Peels: केले खाकर फेंक तो नहीं देते छिलके? 5 फायदे जान लेंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ऐसा

दूध में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और दूध को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दें। जब दूध गुनगुना रह जाए तो उसमें चम्मच की मदद से बीच में और किनारों पर 3-4 जगह दही का जामन डाल दें।

इसके बाद दूध के बर्तन को ढक्कन से ढक दें और उसे किसी ऐसी जगह रखें जो गर्म हो और कोई बर्तन को न हिलाए। आप चाहें तो बर्तन के ऊपर कोई मोटा सूती कपड़ा डालकर भी बर्तन ढक सकते हैं, जिससे बर्तन की गर्माहट बनी रहे। 

अब दही के बर्तन को बिना हिलाए कम से कम 8-10 घंटे के लिए छोड़ दें। इतने वक्त में दही ठीक से जम जाएगा। सर्दी के दिनों में कम से कम 12 घंटे तक बर्तन को न हिलाएं। दही जब पूरी तरह से जम जाए तो बर्तन को धीरे से उठाकर फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद देखेंगे कि दही में मोटी मलाई जम चुकी है और दही एकदम गाढ़ा तैयार हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Ghee Making Tips: मलाई से घी निकालने का है एकदम आसान तरीका, बस करें ये काम, बन जाएगा दानेदार घी

कुछ अतिरिक्त टिप्स

  • दही जमाने के लिए ताजा और गाढ़ा दही का इस्तेमाल करें।
  • दही जमाने के लिए मिट्टी का बर्तन या स्टेनलेस स्टील का बर्तन सबसे अच्छा होता है।
  • दही जमाने के लिए सबसे अच्छा तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस होता है।
  • अगर आप दही को और गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो दही को दबाकर छान लें।
  • आप दही में अपनी पसंद के अनुसार फल, मेवे या शहद मिला सकते हैं।

Similar News