Banana Shake: बनाना शेक बनाते वक्त आप तो नहीं करते ये गलती, बिगड़ सकता है स्वाद, इस तरह बनाएंगे तो पाएंगे गज़ब का स्वाद

Banana Shake: गर्मी में बनाना शेक यानी केले से बना शेक खूब पिया जाता है। इंस्टट एनर्जी देने वाला बनाना शेक बनाना बहुत सरल है, हालांकि इसे बनाने से पहले एक छोटी सी गलती करने से बचें।

Updated On 2024-06-08 11:32:00 IST
बनाना शेक बनाने का तरीका।

Banana Shake: कई लोग सालभर बनाना शेक पीते हैं। केले से तैयार होने वाला ये  शेक एनर्जी का पावर हाउस है और गर्मी के दिनों में इसकी डिमांड खासतौर पर बढ़ जाती है। बनाना शेक टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसका नियमित सेवन शरीर को बड़े लाभ पहुंचा सकता है। बनाना शेक का शरीर को पूरा लाभ मिल सके और इसका टेस्ट भी बेहतर आए इसके लिए इसे सही तरीके से बनाना जरूरी है। 

बनाना शेक बनाने में न करें गलती
बनाना शेक एक ऐसा हेल्थ ड्रिंक है जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी खूब पसंद करते हैं। ज्यादातर घरों में इस शेक को बनाकर पिया जाता है। हालांकि कई बार इसका स्वाद कुछ हल्का महसूस होता है। इसके पीछे की बड़ी वजह सही केले का चुनाव न होना होता है।

इसे भी पढ़ें: Kheera Raita: गर्मी में दिमाग को ठंडा रखेगा खीरे का रायता, इस तरह बनाकर खाएंगे तो 5 बड़े फायदे मिलेंगे

केला अगर थोड़ा सा कच्चा है या फिर उसमें मिठास कम है तो इससे बनाना शेक का टेस्ट प्रभावित होता है। इसीलिए जरूरी है कि केला एकदम पका हुआ हो, जिससे उसका स्वाद भरपूर मिल सके। 

बनाना शेक कैसे बनाएं?
सामग्री
2 पके केले
1 कप ठंडा दूध
2-3 चम्मच चीनी या शहद (स्वादानुसार)
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर (वैकल्पिक)
1/4 कप कटे हुए बादाम (वैकल्पिक)
बर्फ के टुकड़े

विधि
घर पर बनाना शेक तैयार करने के लिए हमेशा पके केले का इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले केले का छिलका उतारें और उसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लें। अब ब्लेंडर में केले के टुकड़े डालें। इसमें दूध, चीनी या शहद, इलायची पाउडर और बादाम डालें। इसके बाद बर्फ के टुकड़े डालें और मिश्रण को चिकना होने तक ब्लेंड करें।

इसे भी पढ़ें: Suji Dosa Recipe: सूजी का डोसा खाएंगे तो चाट लेंगे उंगलियां, 3 चीजों से 10 मिनट में कर सकते हैं तैयार, सीखें बनाना

इसके बाद ब्लेंडर का ढक्कन खोलकर बनाना शेक को सर्विंग गिलास में डालें। टेस्टी और हेल्दी इंस्टट एनर्जी ड्रिंक बनाना शेक बनकर तैयार हो चुका है। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें अन्य फल जैसे कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या आम भी मिला सकते हैं।

इसे अधिक गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो आप कम दूध का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप इसे अधिक पतला बनाना चाहते हैं, तो आप अधिक दूध या पानी का उपयोग कर सकते हैं।

Similar News